फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहब्बत, साजिश और कत्ल: 'मुझे क्यों पीट रहे हो, मेरा क्या कसूर...', स्वाति के प्रेमी ने बताई उस रात की सच्चाई

Tue, 23 Sep 2025 02:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Sep 2025 02:58 PM IST
सार

मुरादाबाद में पेंटर योगेश की हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी मनोज और मंजीत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जिस वक्त वह योगेश पर हमला कर रहे थे तो वह नशे की हालत में पूछ रहा कि मुझे क्यों पीट रहे हो मेरा क्या कसूर है?
 

विज्ञापन
Moradabad Murder Case Swati Love Conspiracy Leads to Painter Yogesh Brutal Killing
Moradabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में हुए पेंटर योगेश की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रेमी युगल ने पेंटर की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने पेंटर की हत्या का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मनोज ने पुलिस के सामने पेंटर की हत्या वाली रात को लेकर चौंकाने वाले राज खोले हैं। 



दरअसल, पेंटर योगेश मेहनत मजदूरी कर घर का खर्च चलाने के लिए अपने पिता और भाइयों की मदद कर रहा था। उसकी न तो किसी से रंजिश थी और न ही वह दूसरों से ज्यादा वास्ता रखता था।

Moradabad Murder Case Swati Love Conspiracy Leads to Painter Yogesh Brutal Killing
पेंटर योगेश और पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

'मुझे क्यों पीट रहे हो, मेरा क्या कसूर है'
योगेश अपने परिवार में ही खुश रहता था लेकिन मनोज और स्वाति की साजिश में वह ऐसा फंसा की अपनी जान गंवा बैठा। मनोज  और मंजीत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जिस वक्त वह योगेश पर हमला कर रहे थे तो वह नशे की हालत में पूछ रहा कि मुझे क्यों पीट रहे हो मेरा क्या कसूर है।

Moradabad Murder Case Swati Love Conspiracy Leads to Painter Yogesh Brutal Killing
पेंटर योगेश हत्याकांड का खुलासा करती मुरादाबाद पुलिस - फोटो : संवाद

18 सितंबर की सुबह मिली थी पेंटर की लाश
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि 18 सितंबर की सुबह पाकबड़ा के मौढ़ा तैय्या के पास कब्रिस्तान में एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान गुरैठा निवासी 21 वर्षीय पेंटर योगेश के रूप में हुई थी। इस मामले में योगेश के भाई उमेश ने गांव में रहने वाले शोभाराम, उसके बेटे गौरव और कपिल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Murder Case Swati Love Conspiracy Leads to Painter Yogesh Brutal Killing
Yogesh murder - फोटो : संवाद

पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल की तो सामने आया है कि हत्याकांड में गौरव, कपिल शामिल नहीं थे बल्कि इनकी बहन स्वाति शामिल थी। जांच में पता चला कि बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना इलाके के खेड़ादास निवासी मनोज पाकबड़ा में सौनियों वाला बड़ा मंदिर में किराये पर रहता था, जो गुरैठा गांव में सैलून चलाता था। 

विज्ञापन
Moradabad Murder Case Swati Love Conspiracy Leads to Painter Yogesh Brutal Killing
पेंटर योगेश हत्याकांड की आरोपी स्वाति - फोटो : संवाद

मनोज और स्वाति के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन परिवार के लोगों को इसकी भनक लग गई थी। क्राइम पेट्रोल देखने के बाद मनोज ने स्वाति को बताया कि किसी व्यक्ति की हत्या करने के बाद तुम्हारे पिता-भाइयों को जेल भिजवा देंगे। इस पर स्वाति राजी हो गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed