{"_id":"5fc72bc18ebc3e9bc03f6832","slug":"moradabad-murder-case-husband-jitendra-complicate-to-police-in-story-of-robbery-for-18-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद हत्याकांड: पांचवीं पास जितेंद्र ने पुलिस को 18 घंटे तक उझलाया, इस घटना से प्रेरित होकर बनाया खौफनाक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद हत्याकांड: पांचवीं पास जितेंद्र ने पुलिस को 18 घंटे तक उझलाया, इस घटना से प्रेरित होकर बनाया खौफनाक प्लान
Wed, 02 Dec 2020 11:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर गांव में सोमवार देर रात ढाई बजे फर्म कर्मी की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी जितेंद्र कक्षा पांच तक पढ़ा लिखा है। समाज और बिरादरी में भी लोगों से मिलना जुलना भी सामान्य था। सुबह को घर से फर्म और शाम को फर्म से वापस घर पहुंचने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं। बावजूद इसके जितेंद्र ने वारदात की ऐसी साजिश रच डाली जिसे सुलझाने में पुलिस को 18 घंटे लग गए।
मृतक का फाइल फोटो, आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी पति ने अपने ही घर में वारदात की जो कहानी रची। उससे लोग हैरान थे। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर में लूटपाट करवा दी और गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी को सबक सिखाना चाहता था।
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना से वह खुद बचना भी चाहता था। पूछताछ में सामने आया कि उसने कुछ दिन पहले ही मलकद्दा गांव में हुई घटना की कहानी सुनी थी। जिसमें सफाई कर्मचारी ने अपने ही घर में वारदात करवाकर पत्नी पर हमला कराया था। उसी तर्ज पर आरोपी ने अपने घर में वारदात कराने को साथियों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
तीन अन्य आरोपियों को उसने अपने घर बुलाकर वारदात कराई थी। आरोपी ने अपने तीनों साथियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस ने इन्हें भी हिरासत में लेकर बाइक व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। बुधवार को पुलिस इस वारदात का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रात ग्यारह बजे ही कर दी थी मंजू की हत्या
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथ कम करने वाले तीन युवकों के साथ मिलकर तय किया था कि वह उन्हें बाइक, जेवर और नगदी देगा। इसके बाद वह उसके हाथ पैर बांधकर दरवाजा बंद कर सामान लेकर चले जाएं। योजना के मुताबिक ग्यारह बजे बदमाश घर पहुंच गए थे और घर में घुसते ही मंजू की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी सामान लेकर चले गए थे।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथ कम करने वाले तीन युवकों के साथ मिलकर तय किया था कि वह उन्हें बाइक, जेवर और नगदी देगा। इसके बाद वह उसके हाथ पैर बांधकर दरवाजा बंद कर सामान लेकर चले जाएं। योजना के मुताबिक ग्यारह बजे बदमाश घर पहुंच गए थे और घर में घुसते ही मंजू की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी सामान लेकर चले गए थे।