फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'बेटा बेकसूर है, बस घर आ जाए...', मुरादाबाद सोना लूटकांड में अगवा नावेद की मां का छलका दर्द; कही ये बात

Sun, 25 May 2025 02:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 May 2025 02:55 PM IST
सार

मुरादाबाद सोना लूटकांड में अगवा नावेद की मां का दर्द छलक गया। उन्होंने कहा कि बेटा निर्दोष है और उसे झूठे केस में फंसाया गया है। वो कुछ समय से गुर्दे में पथरी की तकलीफ के कारण तीन महीने की छुट्टी लेकर घर लौट रहा था। 

विज्ञापन
Moradabad Gold Robbery Case: My Son Is Innocent, Just Let Him Come Home Says Mother of Abducted Naved
सोना तस्करी के मामले में पकड़ा गया नोमान और गुहार लगाती मां जरीफन बेगम - फोटो : संवाद

मुरादाबाद में हाल ही में हुई लूट की घटना में टांडा के टंडोला मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद नावेद के अगवा होने से उसका परिवार सदमे में है। नावेद की मां जरीफन बेगम ने कहा कि उनका बेटा निर्दोष है और उसे झूठे केस में फंसाया गया है। उन्होंने बताया कि नावेद खाड़ी देश में नौकरी करता था और बीते कुछ समय से गुर्दे में पथरी की तकलीफ के कारण तीन महीने की छुट्टी लेकर घर लौट रहा था। 



मां का कहना है कि नावेद की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर पूरा परिवार उसकी राह देख रहा था। घर में तीन दिन से चूल्हा नहीं जला है, सब भूखे-प्यासे बेटे की सलामती की दुआ कर रहे हैं। नावेद की पत्नी रुबीना और दो छोटे बच्चे भी बेसब्री से उसके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। जरीफन बेगम ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बेटे की गहराई से जांच कराई जाए और बेगुनाह को रिहा किया जाए।

Moradabad Gold Robbery Case: My Son Is Innocent, Just Let Him Come Home Says Mother of Abducted Naved
रामपुर की टांडा पुलिस चाैकी - फोटो : संवाद

सऊदी से लौटे चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि
मुरादाबाद में बदमाशों के चंगुल से छुड़ाए गए सऊदी अरब से लौटे चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई है। वहीं दो लोगों के पेट में सोना नहीं मिला है। शुक्रवार को पेट में सोना होने की सूचना पर ही बदमाशों ने कार चालक समेत सात लोगों का अपहरण किया था। हालांकि, पुलिस ने सभी को छुड़ा लिया था। शनिवार को पुलिस ने निजी लैब के अलावा जिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड कराया। 

Moradabad Gold Robbery Case: My Son Is Innocent, Just Let Him Come Home Says Mother of Abducted Naved
मुरादाबाद में सोना तस्करी से जुड़े आरोपी - फोटो : संवाद

दोनों की रिपोर्ट में चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रामपुर जिले के टांडा बादली निवासी शाने आलम, मुतल्लवी, मो. नावेद, जाहिद अली, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार सऊदी अरब में नौकरी करते थे। शुक्रवार को सभी लोग सऊदी से दिल्ली लौटे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Gold Robbery Case: My Son Is Innocent, Just Let Him Come Home Says Mother of Abducted Naved
मुरादाबाद में सोना तस्करी से जुड़े आरोपी - फोटो : संवाद

कार से टांडा जाते समय बदमाशों ने उनके पेट में सोने होने के शक में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर पुराने टोल प्लाजा के पास से उनका अपहरण कर लिया था। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ सभी को सकुशल बचा लिया गया था। शनिवार को सऊदी से लौटे छह लोगों का सीएचसी मूंढापांडे में अल्ट्रासाउंड कराया, लेकिन डॉक्टर ने सोना होने की पुष्टि नहीं की। पुलिस ने डॉक्टर से सभी को जिला अस्पताल रेफर करने को कहा तो डॉक्टर आनाकानी करने लगे। इससे शक गहरा गया। 

विज्ञापन
Moradabad Gold Robbery Case: My Son Is Innocent, Just Let Him Come Home Says Mother of Abducted Naved
आरोपियों के पेट से निकाले गए सोने के कैप्सूल - फोटो : संवाद

इसके बाद पुलिस ने सभी छह लोगों का निजी लैब में अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें अजहरुद्दीन, जुल्फेकार, मुतल्ल्वी और शाने आलम के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई, जबकि मो. नावेद, जाहिद अली के पेट में कुछ नहीं मिला। एसपी सिटी ने बताया कि इसके बाद सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल की लैब में हुए अल्ट्रासाउंड में भी चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई। कस्टम विभाग को सूचना दे दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed