फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद हमला: यहां छिपे हैं मेडिकल टीम पर पत्थर बरसाने वाले, घरों में मिल रहे सिर्फ महिलाएं और बच्चे

Fri, 17 Apr 2020 08:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Apr 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
Moradabad attack accused of stone pelting on medical team have hidden forests
पथराव करते हुए युवा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमित पीतल कारोबारी की मौत के बाद उसके परिजनों एवं संपर्क के अन्य लोगों को क्वारंटीन करने के लिए पहुंची पुलिस व मेडिकल टीम पर पत्थरबाजी करने वाले 40 और चेहरे बेनकाब हो चुके हैं। इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पब्लिक द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो और वीडियो से पुलिस इनकी शिनाख्त कर ली है। 
Moradabad attack accused of stone pelting on medical team have hidden forests
पथराव में क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
इनकी तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे भी मारे हैं। लेकिन यह सभी घर छोड़कर फरार हैं। उधर मास्टर माइंड के बारे में भी पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। नवाबपुरा में हाजी मस्जिद के पास जहां मेडिकल और पुलिस टीम पर पथराव हुआ था उस पूरे इलाके के घरों में सिर्फ महिलाएं ही मौजूद हैं। 
 
Moradabad attack accused of stone pelting on medical team have hidden forests
रास्ते में पड़ीं ईंट और पत्थर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कार्रवाई के खौफ से नवाबपुरा क्षेत्र के ज्यादातर पुरुष जंगल के रास्ते पैदल ही गांव देहात में जा छिपे हैं। इस बीच डीएम और एसएसपी ने कहा है कि मास्टरमाइंड को दबोचने के बाद इन सभी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल टीम पर पथराव करने वाले हर एक हमलावर को एनएसए की कार्रवाई झेलनी पड़ेगी। लेकिन फिलहाल घटना के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी का इंतजार है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad attack accused of stone pelting on medical team have hidden forests
पथराव के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि बुधवार को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार किए गए सभी 17 आरोपी गुरुवार को जेल भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही 40 अन्य हमलावरों की भी शिनाख्त कर ली गई है। उनमें कई महिलाएं भी हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को बड़े पैमाने पर वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ मिले हैं जिनसे पत्थरबाजों के चेहरे पूरी तरह साफ हो गए हैं। 
 
विज्ञापन
Moradabad attack accused of stone pelting on medical team have hidden forests
पथराव करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
घटना के मास्टरमाइंड के बारे में भी पुलिस को काफी हद तक अहम सुराग मिल चुके हैं। घटना में शामिल बाकी हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। उधर पुलिस की शक्ति बढ़ने के बाद नवाबपुरा क्षेत्र में घरों पर सिर्फ महिलाएं, बच्चे और कुछ बुजुर्ग ही रह गए हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed