फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहम्मद शमी की हैट्रिक पर पत्नी हसीन जहां ने की अमर उजाला से बात, बताई क्या है दिली ख्वाहिश

Sun, 23 Jun 2019 09:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 23 Jun 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami wife hasin jahan wants india will win world cup
hasin jahan and mohammed shami - फोटो : फाइल फोटो

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने कहा कि देश के लिए खेलना हर खिलाड़ी के लिए गर्व की बात है। मैच में बेहतर प्रदर्शन करना और भी अच्छी बात है। भारतीय टीम विश्व कप जीते यही मेरी दिली ख्वाहिश है। 

Trending Videos
mohammed shami wife hasin jahan wants india will win world cup
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला से बातचीत में हसीन जहां ने कहा कि शमी देश के लिए खेल रहे हैं। शमी ही नहीं दूसरे जो भी खिलाड़ी देश के लिए खेल रहे हैं, चाहे वह जिस खेल से हों, ये उनके लिए गर्व की बात है। सीधे तौर पर कुछ कहने से बचते हुए हसीन जहां ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करता है तो ये उसके लिए खुशी की बात होगी। टीम इंडिया को अपना ये प्रदर्शन आगे भी बरकरार रखना होगा, तभी वर्ल्ड कप हमारा होगा।

mohammed shami wife hasin jahan wants india will win world cup
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media
थम गई थी सांसें...खुशी से उछल पड़ा
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बड़े भाई हसीब परिवार के साथ मुरादाबाद में रहते हैं। शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच को वह घर पर परिवार के साथ देख रहे थे। शनिवार को मैच में बराबरी का मुकाबला चल रहा था। लगातार दो विकेट लेने के बाद हैट्रिक का मौका था। सांसें अटक गई थी। लेकिन जब शमी ने  अफगानिस्तान के बल्लेबाज की गिल्लियां बिखेरी तो खुशी से उछल पड़ा। कहते हैं कि तीन मैचों में शमी को खेलने का मौका नहीं मिला तो वह निराश थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mohammed shami wife hasin jahan wants india will win world cup
मोहम्मद शमी - फोटो : social media

शमी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी
मोहम्मद शमी के मामा मुगीर आलम परिवार के साथ जोया में रहते हैं। शनिवार को घर पर वर्ल्ड कप का मैच देख रहे थे। मुगीर कहते हैं कि चार मैच में खेलने का मौका नहीं मिलने के बाद पांचवें में शमी को उतारा गया। उससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी।

विज्ञापन
mohammed shami wife hasin jahan wants india will win world cup
मोहम्मद शमी - फोटो : social media
दोस्तों ने बातचीत चर्चा भी की कि आज शमी हैट्रिक या चार विकेट ले लेता तो मजा आ जाता। आखिरी ओवर में दोनों चर्चाएं सही साबित हुईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed