फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम: मुरादाबाद में फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज, पहले दिन हुए चार नॉकआउट मुकाबले...युवाओं में उत्साह

Sat, 17 Aug 2024 07:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: Football tournament begins in Moradabad, four knockout matches on the first day
मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में अमर उजाला के फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत फुटबाल टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सीडीओ सुमित यादव ने दीप जलाकर सभी आठ टीमों की टी-शर्ट लॉन्च की। इसके बाद फुटबाल में किक मारकर टूर्नामेंट का आरंभ किया। जीबी पंत फुटबाल क्लब, टाइगर सॉकर क्लब, सोनकपुर स्टेडियम, ब्रास सिटी स्टार्स ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सीडीओ ने कहा कि क्रिकेट के प्रोत्साहन के लिए तो तमाम संस्थाएं कार्य कर रही हैं।

Maa Tujhe Pranam: Football tournament begins in Moradabad, four knockout matches on the first day
मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में अमर उजाला के फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

फुटबाल के खिलाड़ियों को मंच देने का यह बेहतर प्रयास है। उन्होंने सभी टीमों से परिचय प्राप्त कर अच्छी खेल भावना का प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है, जरूरी यह है कि हम मैदान में उतरें और अपना शत प्रतिशत योगदान दें। मुकाबले दोपहर 2:15 बजे शुरू हुए और शाम 6:30 बजे तक चले। पहले दिन चार नॉक आउट मैच खेले गए। विजेता टीमों के बीच शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।

Maa Tujhe Pranam: Football tournament begins in Moradabad, four knockout matches on the first day
मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में अमर उजाला के फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

पहला सेमीफाइनल जीबी पंत फुटबाल क्लब और टाइगर सॉकर क्लब के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला सोनकपुर स्टेडियम और ब्रास सिटी स्टार्स के बीच होगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक, बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव व अंतरराष्ट्रीय रेफरी एसके क्षेत्री, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार, अतुल माथुर, राजेश खन्ना, कोच आसिफ हुसैन, निशा आदि मौजूद रहे। रेफरी की जिम्मेदारी सचिन विश्नोई, नादिर रजा, उदयवीर, अमान अहमद व अमन ने संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: Football tournament begins in Moradabad, four knockout matches on the first day
मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में अमर उजाला के फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

जीबी पंत फुटबाल क्लब ने बरसाए गोल

पहला मैच जीबी पंत फुटबाल क्लब व एमिनेंट्स इलेवन के बीच हुआ। जीबी पंत के शानदार खेल के आगे एमिनेंट्स इलेवन के खिलाड़ी असहाय नजर आए। मुकाबला जीबी पंत ने 6-0 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 25-25 मिनट के दो मध्यांतर खेले गए। पहले हाफ के चौथे मिनट में रोहित ने शानदार गोल किया।

आठवें मिनट पर निशांत नेगी और 20वें मिनट में तनिष्क फर्तियाल ने गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी एमिनेंट्स इलेवन की टीम गोल के लिए जूझती रही। जीबी पंत के शुभम चौधरी ने 27वें मिनट में, निशांत नेगी ने 37वें मिनट में और 48वें मिनट में गोल कर खेल को एकतरफा खत्म किया।

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: Football tournament begins in Moradabad, four knockout matches on the first day
मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में अमर उजाला के फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

टाइगर क्लब ने चौपाल वारियर्स को दी मात

दूसरा मैच टाइगर क्लब और चौपाल वारियर्स के बीच हुआ। टाइगर क्लब के खिलाड़ी शुरू से अटैकिंग मोड में दिखे। चौपाल वारियर्स ने भी बेहतर पलटवार किया। पहले हाफ के 26वें मिनट पर चौपाल वारियर्स के कप्तान गीतांश ने गोल दागा। कुछ क्षणों बाद 26वें मिनट में ही टाइगर क्लब के सूरज ने गाल मारकर स्कोर 1-1 बराबर कर दिया। इसके बाद 31वें मिनट में सूरज ने फिर गोल दागा और अंत में टाइगर क्लब के वसी उर रहमान ने 43वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया। अंत तक यही स्थिति रही और टाइगर क्लब की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed