फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः लॉकडाउन में बेवजह घर से निकले लोगों को पुलिस ने ऐसे किया शर्मिंदा, पर्चा लगाकर फोटो की वायरल

Wed, 25 Mar 2020 03:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 25 Mar 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
lockdown in india UP amroha police viral photos of accused who break rules of lockdown with special pamphlet
अमरोहा में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के फोटो किए वायरल - फोटो : अमर उजाला

देशव्यापी लॉकडाउन के पहले दिन बुधवार सुबह फौरी राहत देने के बावजूद लोग नहीं माने। जब बेधड़क ये लोग सड़कों पर निकले तो पुलिस ने भी नायाब तरीका अपनाया। अमरोहा में बेवजह घर से निकले लोगों के हाथ में एक-एक पर्चा पकड़ा दिया जिस पर लिखा था, 'मैं लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहा। मैं समाज का बहुत बड़ा दुश्मन हूं।'

lockdown in india UP amroha police viral photos of accused who break rules of lockdown with special pamphlet
अमरोहा में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के फोटो किए वायरल - फोटो : अमर उजाला

जी हां पुलिस ने कुछ इस तरह ही लोगों को शर्मिंदा किया। बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को पर्चे पकड़ाकर फोटो खिंचवाए गए। सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। फिर उनके वाहनों का चालान कर दिया। हसनपुर में पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सख्ती से निपट रही है। तरह-तरह के तरीके आजमाए जा रहे हैं।

lockdown in india UP amroha police viral photos of accused who break rules of lockdown with special pamphlet
अमरोहा में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के फोटो किए वायरल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस तरह के तरीके पुलिस अन्य शहरों में भी अपना रही है। कानपुर के डीआईजी अनंत देव के आदेश पर शहर पुलिस ने तरह-तरह के पोस्टर तैयार किए हैं। इसमें लिखा है, ‘मैं समाज का दुश्मन हूं, जो बेवजह घर से निकला हूं और मास्क नहीं लगाया है।’ पुलिस लोगों को रोक-रोक कर पोस्टर हाथों में थमाकर फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown in india UP amroha police viral photos of accused who break rules of lockdown with special pamphlet
अमरोहा में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के फोटो किए वायरल - फोटो : अमर उजाला

जाजमऊ में बेवजह घर से निकले लोगों को एक लाइन से मुर्गा बनाया और हाथ ऊपर करवाके खड़ा कर दिया। वहीं, कल्याणपुर में पुलिस ने बाइक व कारों को पंचर कर दिया। बीच सड़क पर जलील किया, जिससे सड़कों पर लोग न दिखाई दें लेकिन देर रात तक लोग निकलते रहे। पुलिस कार्रवाई करती रही। 

विज्ञापन
lockdown in india UP amroha police viral photos of accused who break rules of lockdown with special pamphlet
दिल्ली का आईटीओ, विकास मार्ग - फोटो : जी पॉल

पंचर कर दी बाइक और कार  
मंगलवार को चौराहे पर ट्रेनी आईपीएस निखिल पाठक सीओ कल्याणपुर अजय कुमार पुलिस बल के साथ दिन भर डटे रहे। यहां पर पुलिस बेवजह घर से निकलने वालों की बाइकें और कारें पंचर करने का अभियान चलाया। 73 बाइकें और 45 कारें पंचर कीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed