फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहन डायवर्ट, कार पर भी पाबंदी, दोनों लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित

Sat, 02 Aug 2025 11:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Aug 2025 11:28 AM IST
सार

दिल्ली-लखनऊ हाईवे और कांठ रोड पर कांवड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। ब्रजघाट के लिए भारी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे रवाना होने के कारण हाईवे और सर्विस रोड पर जाम लगा रहा। इसके बाद पुलिस ने भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गंतव्य को भेजा।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Heavy vehicles diverted on Delhi-Lucknow highway, cars also banned
मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा के चलते लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर भारी वाहन डायवर्ट कर दिए गए थे। इसके बाद भीड़ बढ़ने पर शनिवार सुबह से छोटे वाहनों को भी बदले मार्ग से चलाया गया। हाईवे पर दोनों लेन में कांवड़िये और उनके वाहन चलेंगे। वहीं कांठ रोड पर छोटे वाहनों के लिए वनवे की व्यवस्था रहेगी।

Kanwar Yatra: Heavy vehicles diverted on Delhi-Lucknow highway, cars also banned
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये और लगा जाम - फोटो : संवाद

शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांविड़यों के जत्थे ब्रजघाट के लिए रवाना हुए। इस कारण दिल्ली हाईवे पर जगह-जगह जाम लग गया। पाकबड़ा में सर्विस रोड पर भी जाम गया जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों को बदले मार्ग से रवाना किया।

Kanwar Yatra: Heavy vehicles diverted on Delhi-Lucknow highway, cars also banned
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये और लगा जाम - फोटो : संवाद

कांठ रोड पर हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों के जत्थे के लिए एक लेन आरक्षित कर दी गई जबकि भारी वाहनों का संचालन बंद करा दिया। दूसरे लेन में छोटे वाहनों को चलने दिया गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि ब्रजघाट के लिए बड़ी संख्या में जत्थे रवाना हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Heavy vehicles diverted on Delhi-Lucknow highway, cars also banned
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये और लगा जाम - फोटो : संवाद

शनिवार से कांवड़िये वापस आने लगेंगे जिसकी वजह से दिल्ली रोड पर शनिवार सुबह से ही छोटे वाहनों का संचालन भी बंद करा दिया गया है। इन वाहनों को भी बदले मार्ग से चलाया जाएगा जबकि कांठ रोड पर वनवे की व्यवस्था रहेगी। कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए रूट डायवर्जन और वाहनों के संचालन के लिए बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Heavy vehicles diverted on Delhi-Lucknow highway, cars also banned
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये और लगा जाम - फोटो : संवाद

कांवड़ यात्रा के लिए यह है रूट प्लान
 मुरादाबाद से दिल्ली, मेरठ जाने वाले रोडवेज, निजी बसें, भारी, कार समेत चार पहिया वाहन बिलारी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंदारबाद होते हुए मेरठ व दिल्ली जाएंगे और इस रास्ते से वापस आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed