दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर भारी वाहन डायवर्ट कर दिए गए थे। इसके बाद भीड़ बढ़ने पर शनिवार सुबह से छोटे वाहनों को भी बदले मार्ग से चलाया गया। हाईवे पर दोनों लेन में कांवड़िये और उनके वाहन चलेंगे। वहीं कांठ रोड पर छोटे वाहनों के लिए वनवे की व्यवस्था रहेगी।
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहन डायवर्ट, कार पर भी पाबंदी, दोनों लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:28 AM IST
सार
दिल्ली-लखनऊ हाईवे और कांठ रोड पर कांवड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। ब्रजघाट के लिए भारी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे रवाना होने के कारण हाईवे और सर्विस रोड पर जाम लगा रहा। इसके बाद पुलिस ने भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गंतव्य को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन