फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल में इंटरनेट बहाल: शाम को सब्जियों की दुकानों में दिखे लोग, हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में खामोशी और डर कायम

Fri, 29 Nov 2024 07:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल/ मुरादबाद
अमर उजाला नेटवर्क, संभल/ मुरादबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 07:00 PM IST
सार

संभल में तनाव के बाद शुक्रवार को जामा मस्जिद समेत पूरे जिले में नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से हालात सामान्य हो रहे हैं। इसके साथ ही इंटरनेट सेवा फिर से बहाल कर दी गई है। प्रशासन को सुरक्षा के कड़े इंतजामों और संवाद से शांति बहाली की उम्मीद है।

विज्ञापन
Internet restored in Sambhal: People seen in vegetable shops in evening, silence in violence hit areas
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद

संभल में तनाव के बाद शुक्रवार को जामा मस्जिद समेत पूरे जिले में नमाज शांति के साथ अदा की गई। मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में हालात सामान्य हैं और प्रशासन लगातार लोगों से संवाद कर विश्वास कायम करने की कोशिश कर रहा है। मंडलायुक्त ने मीडिया से कहा कि पूरे जिले में नमाज शांति से अदा की गई। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Internet restored in Sambhal: People seen in vegetable shops in evening, silence in violence hit areas
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद

नागरिक प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। हमारे लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोपरि है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान ने संभल पथराव मामले में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि मस्जिद के सर्वे मामले की सुनवाई जिला अदालत में रोककर इसे सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित किया जाए।

Internet restored in Sambhal: People seen in vegetable shops in evening, silence in violence hit areas
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद

उन्होंने 'प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट' के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे मामलों से माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। बाबर के समय मस्जिद निर्माण को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं वह  गलत हैं। मस्जिद पहले से वहां थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Internet restored in Sambhal: People seen in vegetable shops in evening, silence in violence hit areas
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद

उन्होंने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करती है। समाजवादी पार्टी इन्हें तोड़ने का काम करती है। मैं चेतावनी देता हूं कि दंगाई और उपद्रवी माहौल न बिगाड़ें, अन्यथा उनकी पार्टी डूब जाएगी। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब संभल में पुरानी मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए पथराव के कारण पांच लोगों की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मी समेत अन्य लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
Internet restored in Sambhal: People seen in vegetable shops in evening, silence in violence hit areas
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद

इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और जिले में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जामा मस्जिद के आसपास ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि नमाज शांतिपूर्वक अदा हो और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed