फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moradabad: पति की शर्मनाक हरकत, नशे को लेकर करता था ऐसी डिमांड, ससुरालियों ने भी महिला पर ढाए जुल्म

Mon, 10 Oct 2022 09:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Oct 2022 09:10 PM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq to wife in Moradabad s Majhola police station
मझोला थाना क्षेत्र में ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान महिला - फोटो : फाइल फोटो

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति ने उस पर दबाव बनाया कि वह नशे के लिए अपने मायके से हर महीने बीस हजार रुपये लेकर आए। महिला ने इसका विरोध तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इस सब से तंग आकर महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी पति समेत ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Husband gave triple talaq to wife in Moradabad s Majhola police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मझोला क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के कुंडा निवासी अताउल्ला उर्फ गुड्डू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। युवती का आरोप है कि पति नशा करता है।

Husband gave triple talaq to wife in Moradabad s Majhola police station
मझोला थाना - फोटो : सोशल मीडिया

उसने पीड़ित पर दबाव बनाया कि वह हर महीने अपने मायके से बीस हजार रुपये लेकर आए। महिला ने इसकी शिकायत ससुरालियों से की तो उन्होंने भी उसे ही बुरा भला कहा। जेठ इकबाल, जेठानी नजमा व जेठ अनवार, जेठानी हदीसा, ननद रुखसार और अख्तर ठेकेदार ने दहेज के लिए उसे परेशान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband gave triple talaq to wife in Moradabad s Majhola police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पीड़िता का आरोप है कि पति को बीस हजार रुपये महीने नहीं मिले तो उसने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल लिया। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed