फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईप्रोफाइल रैकेट: जीवन बीमा पॉलिसी के साथ मुफ्त देते थे सेक्स सर्विस, हरकतें देख पुलिस भी रह गई दंग

Sun, 24 Oct 2021 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Oct 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
Up Moradabad Highprofile brothel racket exposed Started sex service number of customers increased
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला और सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार को हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया। इस सेक्स रैकेट को संचालित कर रहीं दो महिलाओं और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य बीमा  कराने वाले ग्राहकों को सेक्स सर्विस मुहैया कराते थे। पुलिस ने दो युवतियों को भी आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया है, जिन्हें नौकरी का झांसा देकर यहां बुलाया गया और उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह निजी बीमा कंपनी में पॉलिसी करने का काम करते हैं। अधिक लोग इनसे पॉलिसी कराए। इस लिए उन्हें सेक्स सर्विस भी मुहैया कराते थे। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से दो पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को भी मुक्त कराया है। इन युवतियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था और इनसे देह व्यापार कराया जा रहा था।  
Up Moradabad Highprofile brothel racket exposed Started sex service number of customers increased
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
सेक्स सर्विस शुरू की तो बढ़ गई ग्राहकों की संख्या 
रामपुर के बिलासपुर निवासी महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि चार साल पहले जब उसने बीमा एजेंट के रूप में काम शुरू किया था। महीनों बीतने के बाद भी एक भी पॉलिसी नहीं कर पाई थी। 
Up Moradabad Highprofile brothel racket exposed Started sex service number of customers increased
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
कंपनी की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि पॉलिसी कीजिए। जब जाकर वह छह माह में मात्र दो पॉलिसी कर सकी थी। इसके बाद महिला ने पॉलिसी लेने वालों को सेक्स सर्विस देना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Moradabad Highprofile brothel racket exposed Started sex service number of customers increased
सेक्स रैकेट में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि ऐसा करने से एक माह में ही उसने नौ पॉलिसी कर दी थी। इससे उसे 75 हजार रुपये कमीशन केवल एक माह में ही मिला था। अगले माह में पंद्रह और इसके बाद तो संख्या बढ़ती चली गई। 
विज्ञापन
Up Moradabad Highprofile brothel racket exposed Started sex service number of customers increased
सेक्स रैकेट में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए आरोपी 
राहुल दास  निवासी ग्राम खिरूवा थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत हाल निवासी कांशीराम नगर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद 
राजू निवासी मोहल्ला बसंत विहार कालोनी खुशहालपुर थाना मझोला, हाल पता मोहल्ला सम्राट अशोक नगर निकट नमकिन फैक्टरी थाना मझोला, 
धीरज भटनागर उर्फ बाबू निवासी दीन दयाल नगर एमडीए थाना सिविल लाइंस 
एक महिला अमरोहा और दूसरी रामपुर के बिलासपुर की रहने वाली है। अब दोनों मझोला थानाक्षेत्र में किराये पर रहती हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed