{"_id":"6af62a87ef5167449a053461","slug":"the-numbers-of-30-trains-in-the-division-will-be-changed-and-two-express-trains-will-be-upgraded-to-superfast-status-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-1036573-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मंडल की 30 ट्रेनों के नंबर बदलेंगे, दो एक्सप्रेस बनेंगी सुपरफास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मंडल की 30 ट्रेनों के नंबर बदलेंगे, दो एक्सप्रेस बनेंगी सुपरफास्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल में संचालित 30 ट्रेनों के नंबर बदलने जा रहे हैं। इन ट्रेनों को सुपरफास्ट से नॉन सुपरफास्ट श्रेणी में किया जाएगा। इसके अलावा दो एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी में शामिल किया गया है। यह बदलाव एक जनवरी 2027 से लागू होना शुरू होगा। अलग-अलग ट्रेनों के लिए जनवरी के पहले पखवाड़े तक की तारीख निर्धारित की गई है।
सुपरफास्ट से नॉन सुपरफास्ट श्रेणी में शामिल होने वाली ट्रेनों में मुरादाबाद से रामनगर और रामनगर से मुरादाबाद के बीच चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। ट्रेन संख्या (25013) का नंबर बदलकर 15313 और 25014 का नंबर बदलकर 15314 किया जाएगा। इसी तरह मुरादाबाद-रामनगर के बीच चलने वाली दूसरी जोड़ी ट्रेन संख्या 25035 और 25036 के नंबर क्रमश: 15335 और 15336 होंगे। यह बदलाव एक जनवरी 2027 से लागू होगा। इसके अलावा दिल्ली-टनकपुर, देहरादून-काठगोदाम, काठगोदाम-जम्मूतवी और काठगोदाम-कानपुर समेत विभिन्न रूटों की ट्रेनों के नंबर भी बदले जाएंगे। कुछ ट्रेनों के नंबर पांच से 12 जनवरी के बीच परिवर्तित होंगे। वहीं, जम्मूतवी-कानपुर और कानपुर-जम्मूतवी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी में शामिल किया गया है। ट्रेन संख्या 14670 का नया नंबर 12470 और 14669 का नया नंबर 12469 होगा। ये बदलाव पांच और छह जनवरी 2027 से प्रभावी होंगे। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि इन ट्रेनों का किराया भी कम हो जाएगा। सुपरफास्ट चार्ज हटा दिया जाएगा।