फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिपाही भर्ती परीक्षा: पहले की परीक्षा से आसान था पेपर... पूछा, नोएडा किस जिले में आता है, देखते ही खिले चेहरे

Fri, 23 Aug 2024 01:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
Constable Recruitment Exam: Paper was easier than previous exam, Asked, which district Noida falls
रामपुर में परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े अभयर्थी - फोटो : संवाद

मुरादाबाद मंडल में पहले दिन की पहली पाली में चल रही सिपाही भर्ती परीक्षा संपन्न हो गई। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते से युवा उत्साहित दिखे। उन्होंने बताया कि पहले से इस बार पेपर आसान था। इसमें एक सवाल... नोएडा यूपी के किस जिले के अंतर्गत आता है पूछा गया था। इसे देखकर गई अभ्यर्थी के चेहरे खिल उठे। कड़ी चौकसी के बीच शुक्रवार से मंडल भर में परीक्षा शुरू हुई।

Constable Recruitment Exam: Paper was easier than previous exam, Asked, which district Noida falls
अमरोहा में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम और एसपी - फोटो : संवाद

इसको लेकर पुलिस व जिला प्रशासन अलर्ट है। रामपुर में 23 से 31 अगस्त तक होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर 13 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर 35 हजार अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा देंगे। जिसके लिए केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पहली में परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछली लीक परीक्षा से यह पेपर आसान आया।

Constable Recruitment Exam: Paper was easier than previous exam, Asked, which district Noida falls
मुरादाबाद के परीक्षा केंद्र पर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

हालांकि रीजनिंग और मैथ के सवाल मिक्स होने पर अभ्यर्थी थोड़ा असमंजस में जरूर पड़े। परीक्षा नकलविहीन बनाने के साथ शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा लगाई है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Constable Recruitment Exam: Paper was easier than previous exam, Asked, which district Noida falls
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थी - फोटो : संवाद
रामपुर में राजकीय रजा महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय रजा इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज, राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पॉलिटेक्निक इंटर कॉलेज, आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज, सैजनी नानकार इंटर कॉलेज, राजकीय काशीपुर इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई। 
विज्ञापन
Constable Recruitment Exam: Paper was easier than previous exam, Asked, which district Noida falls
रामपुर में परीक्षा देने पहुंची युवतियां - फोटो : संवाद

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई परीक्षा

संभल जिले के नौ केंद्रों पर शुक्रवार से सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। एक दिन 6604 अभियर्थियों को परीक्षा देनी है। पांच दिन तक दो पाली में परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 33 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगें। एमजीएम कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है और उसी की परिधि के अंतर्गत यह सभी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed