मुरादाबाद में रक्षाबंधन के त्योहार के लिए बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को बहनें भाइयों की कलाई पर स्नेह का धागा बांधेंगी और भाई आजीवन उनकी रक्षा का संकल्प लेंगे। इस त्योहार के लिए बाजार गुलजार है। सुबह से ही राखी खरीदने के लिए महिलाएं दुकानों पर पहुंच रही हैं।
2 of 6
मुरादाबाद में राखियां खरीदती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों के लिए क्यू आर कोड वाली राखी और युवाओं के लिए नए फैंसी डिजाइन वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। क्यू आर कोड स्कैन करते ही भाई-बहन के प्यार वाला गाना बजने लगेगा। वहीं फैंसी राखियों की कीमत 50 से 60 रुपये है। श्री कृष्ण, खाटू श्याम और नजरबट्टू वाली राखियों की ज्यादा मांग है। बच्चे कार्टून वाली राखी पसंद कर रहे हैं।
3 of 6
मुरादाबाद में राखियां खरीदती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
लाइट, घड़ी और पॉप अप गेम वाली राखी भी खूब बिक रही हैं। इनकी कीमत 40 से 50 रुपये है। दुकानदारों के मुताबिक इस बार राखियों की कीमत में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। अधिकांश माल आगरा से आया है। लाइनपार, बाजार गंज से लेकर पुराने शहर तक हर जगह राखी की दुकानें सजी हैं।
4 of 6
मुरादाबाद में राखियां खरीदती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
दुकानदार महेश गुप्ता ने बताया कि गणेश जी की प्रतिमा, महाकाल, शिवलिंग, स्वास्तिक, ओम, कुंदन की राखियों को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं सराफा बाजार में सोने-चांदी की राखियों की भी खूब डिमांड है। इस बार नए डिजाइन वाली राखियां बहनों को लुभा रही हैं। सराफा कारोबारियों का कहना है कि प्लेटिनम में भी राखियां उपलब्ध हैं। चांदी की राखियां ज्यादा बिक रही हैं।
5 of 6
मुरादाबाद में राखियां
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषी पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया रहेगा। 19 अगस्त को चंद्रमा मकर राशि में होने के कारण भद्रा का निवास पाताल में रहेगा। रक्षाबंधन पर भद्रा के प्रारंभ का समय सुबह तीन बजकर चार मिनट पर है।