घने कोहरे ने बुधवार को ठिठुरन बढ़ा दी। कंपकंपा देने वाली सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कोहरे के बीच दृश्यता शून्य रही। इसका असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा। ट्रेनें पांच घंटे से लेकर 13 घंटे तक की देरी से मुरादाबाद पहुंचीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ठंड की तस्वीरें: कोहरे से बढ़ी ठिठुरन, जिंदगी थमी... ट्रेनें घंटों लेट, मुरादाबाद डीएम ने जारी किया अलर्ट
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:42 PM IST
सार
मुरादाबाद में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गई है। हाईवे पर चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़ रहे हैं। कोहरे को देखते हुए डीएम ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन