फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद में गरजे सीएम योगी: 'सपा की साइकिल पंक्चर, राजनीतिक गति समाप्त'; लाइनपार का नाम दाऊदयाल खन्ना नगर

Mon, 29 Jun 2026 08:42 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 29 Jun 2026 08:42 PM IST
सार

मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी साइकिल पंक्चर हो चुकी है और उसकी राजनीतिक गति समाप्त हो गई है। उन्होंने गुरु जंभेश्वर मंदिर कॉरिडोर के विकास और लाइनपार क्षेत्र का नाम श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े दाऊदयाल खन्ना के नाम पर रखने की घोषणा की।

विज्ञापन
CM Yogi in Moradabad: 'SP's bicycle is punctured; Linepar renamed Daudayal Khanna Nagar
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को किया संबोधित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता अब किसी राजनीतिक छलावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की साइकिल पंक्चर हो चुकी है और उसकी राजनीतिक गति समाप्त हो गई है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि यदि विपक्ष राम का नाम ले रहा है तो यह भी अच्छी बात है।



रामनाम का स्मरण करने से कभी न कभी कल्याण अवश्य होगा। मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि सरकार गुरु जंभेश्वर मंदिर के कॉरिडोर के विकास के लिए कार्य करेगी।

CM Yogi in Moradabad: 'SP's bicycle is punctured; Linepar renamed Daudayal Khanna Nagar
मुरादाबाद में सीएम योगी जनसभा में शामिल लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके अलावा श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ नेता और मुरादाबाद की प्रमुख हस्ती दाऊदयाल खन्ना के सम्मान में लाइनपार क्षेत्र का नाम 'दाऊदयाल खन्ना नगर' रखा जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दाऊदयाल खन्ना ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने पूज्य गुरु महंत अवैद्यनाथ के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान दिया था। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

CM Yogi in Moradabad: 'SP's bicycle is punctured; Linepar renamed Daudayal Khanna Nagar
्रमुरादाबाद में सीएम योगी जनसभा में शामिल लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम योगी बोले- शिक्षा, नवाचार और विकास की नई पहचान बन रहा है मुरादाबाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुरादाबाद अब शिक्षा, नवाचार और आधुनिक विकास की नई पहचान बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जहां उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, वहीं अब मुरादाबाद का अपना विश्वविद्यालय है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi in Moradabad: 'SP's bicycle is punctured; Linepar renamed Daudayal Khanna Nagar
मुरादाबाद में सीएम योगी जनसभा में शामिल लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का मुरादाबाद नवाचार और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। शहर में चौड़ी सड़कों का निर्माण, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का विस्तार और आधुनिक सुविधाओं का विकास इसकी नई पहचान बन चुके हैं।

विज्ञापन
CM Yogi in Moradabad: 'SP's bicycle is punctured; Linepar renamed Daudayal Khanna Nagar
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को किया संबोधित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने कहा कि शहर में श्रीराम वाटिका, संविधान वाटिका सहित कई पार्कों का सौंदर्यीकरण किया गया है। इसके साथ ही पौराणिक विरासत और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले क्रांतिकारियों तथा स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को भी संरक्षित और विकसित किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed