एसआईआर की फीडिंग का कार्य पूरा नहीं होने के कारण तनाव में आए मुरादाबाद में बीएलओ सर्वेश सिंह को किसी अनहोनी से बचाने के लिए परिजन और रिश्तेदार हर संभव प्रयास करते रहे। उनकी पत्नी बबली, भांजा जितेंद्र कुमार और साला अरुण पिछले चार दिन से दिनरात एसआईआर का काम करते रहे। 70 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा भी हो गया, बावजूद इसके सर्वेश सिंह पत्नी, भांजे और साले को सोता छोड़कर चले गए और उन्होंने जान दे दी।
भोजपुर के बहेड़ी ब्रह्मनान निवासी सहायक अध्यापक सर्वेश सिंह को सात अक्तूबर को बीएलओ बनाया गया था। सर्वेश सिंह की पत्नी बबली ने बताया कि वह पहली बार बीएलओ बने थे। उन्होंने शुरुआत में खुद ही एसआईआर का डाटा फीड किया।
2 of 12
आत्महत्या करने वाले बीएलओ सर्वेश सिंह का फाइल फाटो
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने घर-घर जाकर एसआईआर के लिए दस्तावेज इकट्ठा किए। किसी घर में फोटो नहीं मिल पा रहे थे तो कोई दस्तावेज देने को तैयार नहीं हो रहा था। जो वोटर बनाए जाने हैं उनमें कोई शादी में जाने की बात कहकर फोन काट रहा था तो कोई अपने दादा, पापा और भाई पर अपने दस्तावेज होने की बात कह रहा था।
3 of 12
बीएलओ सर्वेश सिंह के आत्महत्या करने के बाद पोस्टमार्टम हाउस के पास सड़क पर जाम लगातीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
जिस कारण सर्वेश सिंह घर में आकर रोज अपनी परेशानी बयां कर रहे थे। उन्हें तनाव बढ़ता रहा था। सर्वेश सिंह की परेशानी को देखते हुए उनकी बीएससी एमएड, टीईटी उत्तीर्ण पत्नी बबली भी उनके साथ डाटा फीडिंग के कार्य में जुट गई थीं लेकिन पति-पत्नी भी ज्यादा काम आगे नहीं बढ़ा पा रहे थे।
4 of 12
रोते-बिलखते बीएलओ सर्वेश सिंह का परिवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बबली ने अपने भाई अरुण कुमार और भांजे जितेंद्र कुमार को भी मदद के लिए बुला लिया। जितेंद्र ने बताया कि वह चार दिन से मामा के साथ एसआईआर काम कर रहे थे। वह शनिवार को उनके साथ बूथ पर भी गया और वहां से लोगों के दस्तावेज इकट्ठा किए। अरुण, जितेंद्र और बबली ने रात 12 बजे तक 70 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा कर दिया था बावजूद इसके सर्वेश सिंह का तनाव कम नहीं हुआ और उन्होंने फंदे पर लटककर जान दे दी।
5 of 12
रोते-बिलखते बीएलओ सर्वेश सिंह का परिवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन नौकरी, बेटियों की शादी के लिए पांच करोड़ दे
शिक्षक सर्वेश सिंह की मौत के बाद परिवार का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। शिक्षक की तहेरी बहन लक्ष्मी ने कहा कि सर्वेश सिंह की चार छोटी बेटियां हैं। उनका आरोप है कि जिला प्रशासन की वजह से मेरे भाई की मौत हुई है। इसलिए जिला प्रशासन मेरी भाभी को नौकरी और बच्चों की परवरिश और शादी के लिए पांच करोड़ रुपये दे।