फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल के छोटे गेट से सिर झुका कर अंदर नहीं गए आजम खां, खुलवाया गया पूरा दरवाजा

Thu, 27 Feb 2020 03:37 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 27 Feb 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan Tanzeen Fatma Abdullah Azam in jail latest news update
जेल जाने से पहले आजम खां - फोटो : अमर उजाला
रामपुर से सपा सांसद आजम खां, पत्नी तंजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को बुधवार को अदालत ने जेल भेज दिया। पहले उन्हें रामपुर जिला कारागार भेजा गया, जहां आजम खां और अब्दुल्ला को बैरक संख्या एक में रखा गया और डॉ. तजीन फात्मा महिला बैरक में भेज दी गईं। 

 
Azam Khan Tanzeen Fatma Abdullah Azam in jail latest news update
पत्नी और बेटे के साथ आजम खां - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अदालत पहुंचे आजम को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो मानसिक रूप से जेल जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने खुद ही कोर्ट के सामने सरेंडर किया जिसके बाद उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। आजम खां जेल तो पहुंचे, लेकिन अपने सम्मान को लेकर सख्त नजर आए। 
 
Azam Khan Tanzeen Fatma Abdullah Azam in jail latest news update
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
आजम खां को लेकर पुलिस जब जिला जेल पहुंची तो उन्होंने पुलिस की गाड़ी से उतरकर पहले वहां खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने जेल के गेट पर खड़े कर्मचारी से कहा कि बड़े वाले गेट को खोलो। वह जेल के गेट के छोटे दरवाजे से सिर झुका कर अंदर नहीं गए, बल्कि पूरा गेट खुलवा कर प्रवेश किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Azam Khan Tanzeen Fatma Abdullah Azam in jail latest news update
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट से आजम, उनकी पत्नी और बेटे को जेल भेजो जाने के आदेश की सूचना मिलने के बाद से ही जेल प्रशासन ने तैयारी कर ली थी। बैरक नंबर एक में साफ सफाई करा ली गई थी। हालांकि गुरुवार तड़के तीनों को सीतापुर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
Azam Khan Tanzeen Fatma Abdullah Azam in jail latest news update
रामपुर जिला कारागार के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले सांसद आजम खां ने कोर्ट को अवगत कराया था कि उनकी तबीयत खराब रहती है। साथ ही उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी बीमार चल रही हैं। वह खुद सांसद हैं और उनकी पत्नी विधायक। लिहाजा जेल में उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं दी जाएं। इसके बाद जेल पहुंचने पर चिकित्सक ने सांसद और विधायक के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed