सात परिजनों की हत्या की दोषी अमरोहा के बावनखेड़ी की शबनम की कुछ दिन पहले एक अन्य महिला बंदी के साथ हंसते हुए वायरल हुई फोटो रामपुर जिला कारागार की ही थी। डीएम के स्तर से कराई गई जांच में इस बात की पुष्टि हो जाने के बाद शबनम और फोटो में साथ मौजूद महिला बंदी को बरेली जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जेल के भीतर फोटोग्राफी पर दो बंदी रक्षक निलंबित किए गए हैं।
2 of 6
वायरल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सात परिजनों की हत्या की दोषी शबनम को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। वर्ष 2008 में हुए बाबनखेड़ी कांड के खुलासे के बाद शबनम को मुरादाबाद जेल में रखा गया था। वर्ष 2019 में उसे रामपुर जेल भेज दिया गया था। तब से शबनम रामपुर की जेल में ही बंद थी।
3 of 6
शबनम
- फोटो : Social Media
मथुरा जेल में शबनम की फांसी की तैयारियों के बीच कुछ दिन पहले उसका एक अन्य महिला के साथ हंसते हुए फोटो वायरल हुआ था। फोटो चर्चा में आने के बाद रामपुर जेल प्रशासन ने इसे पुरानी तस्वीर बताते हुए कहा था कि फोटो रामपुर जेल के भीतर का नहीं है।
4 of 6
शबनम और सलीम
- फोटो : अमर उजाला
डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने इसकी जांच के निर्देश दिए थे। जांच में फोटो रामपुर जेल के भीतर का ही माना गया है। फोटो में साथ मौजूद महिला आरती शर्मा भी रामपुर जेल की बंदी है। उसे भी हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।
5 of 6
शबनम। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
इस जानकारी के बाद डीएम के आदेश पर शबनम और आरती शर्मा को बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही जेल के भीतर कैमरा पहुंचने और फोटो खिंचकर वायरल होने के मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए बंदी रक्षक नाहिद बी और शुएब खान को निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच मुरादाबाद कारागार के जेलर को सौंपी गई है।