{"_id":"5fd30bb88ebc3e3fbd5a79c4","slug":"actress-jayaprada-sent-letter-i-am-sick-and-i-can-come-azam-khan-and-abdullah-azam-did-not-appear-in-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक टिप्पणी मामला: जयाप्रदा ने लिखा- बीमार हूं मैं, नहीं आ सकती, आजम खां की जेल से आई ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक टिप्पणी मामला: जयाप्रदा ने लिखा- बीमार हूं मैं, नहीं आ सकती, आजम खां की जेल से आई ये खबर
Fri, 11 Dec 2020 11:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गुरुवार को फिर सुनवाई टल गई। आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम कोर्ट में हाजिर नहीं हो सके। जबकि जयाप्रदा भी 164 सीआरपीसी के बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचीं। एडीजे-5 एमपी/एमएलए स्पेशल न्यायाधीश पुनीत गुप्ता की अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए 15 दिसंबर की तारीख नियत की है। साथ ही सीतापुर जेल में बंद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को तलब करने के आदेश दिए हैं।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
रामपुर में आवास विकास कालोनी निवासी मुस्तफा हुसैन ने सिविल लाइंस थाने में रामपुर के सांसद एवं पूर्व मंत्री आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सांसद डा. एसटी हसन, रामपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजहर खां, संभल के पूर्व सपा जिला अध्यक्ष फिरोज खां समेत सैयद आरिफ हसन और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मुस्तफा हुसैन की ओर से आरोप लगाया गया था कि 30 जून 2019 को मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र स्थित मुस्लिम डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी की गई थी। इस केस की सुनवाई एडीजे-5 एमपी/एमएलए स्पेशल न्यायाधीश पुनीत गुप्ता की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जया प्रदा (सांकेतिक तस्वीर)
अभिनेत्री जयप्रदा ने भेजा जवाब, मैं बीमार हूं और मुंबई में हूं
इस केस की विवेचना रामपुर क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। विवेचक ने ईमेल के जरिये जयाप्रदा को सूचना भेजी थी कि 164 सीआरपीसी के बयान अंकित कराने के लिए पहुंचें। पूर्व सांसद जयाप्रदा की ओर से जवाब भेजा गया कि वह मुंबई में हैं और बीमार हैं। अभी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंच सकेंगी।

- फोटो : Social Media
सीतापुर जेल अधीक्षक ने भेजा फैक्स
सांसद आजम खां के अधिवक्ता शहनवाज सिब्तेन ने बताया कि सीतापुर जेल से जेल अधीक्षक ने न्यायालय में फैक्स भेजा है। इसमें उन्होंने सीतापुर एसपी का पत्र भी संलग्न किया है। उन्होंने बताया है कि किसान आंदोलन की वजह से सड़कों पर अवरोध हैं। पुलिस कर्मी भी ड्यूटी में भेजे गए हैं।