फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर से जंग हार गए छानबे विधायक:  2017 में पहली बार MLA बने राहुल कोल, 2022 में बनाया रिकॉर्ड, सियासी सफर

Thu, 02 Feb 2023 04:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Feb 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
Chhanbey mirzapur MLA Rahul prakash kol  lost battle with cancer who make record in up election 2022
राहुल प्रकाश कोल - फोटो : सोशल मीडिया

यूपी के मिर्जापुर जिले के छानबे विधानसभा से अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल कैंसर से जंग हार गए। उन्होंने गुरुवार सुबह मुंबई स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह मात्र 40 वर्ष के थे और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को हवाई जहाज बाबतपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा। उसके बाद सड़क मार्ग से पैतृक आवास तक ले जाया जाएगा। उनके पिता पकौड़ी कोल अपना दल(एस) से राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) से सांसद हैं। राहुल प्रकाश कोल की निधन की खबर से जिले में शोक की लहर है। तमाम समर्थकों का उनके आवास पर पहुंचने का भी सिलसिला जारी है।



राहुल प्रकाश कोल 2022 में छानबे विधानसभा से लगातार दूसरी बार अपना दल (एस) से विधायक बने थे। भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी राहुल प्रकाश कोल सभी सियासी समीकरण ध्वस्त करते हुए 40 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ लगातार दूसरी बार जीते थे। इससे पहले 2017 के चुनाव में भी उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने बसपा के धनेश्वर गौतम को लगभग 57 हजार मतों से पराजित किया था। तब उनकी गिनती उत्तर प्रदेश के सबसे युवा विधायकों में हुई थी। 

Chhanbey mirzapur MLA Rahul prakash kol  lost battle with cancer who make record in up election 2022
राहुल प्रकाश कोल - फोटो : अमर उजाला

राहुल प्रकाश कोल के निधन पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, प्रवक्ता राजेश पटेल सपा और भाजपा के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। राहुल प्रकाश कोल छानबे विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार विजयी हुए और विधायक बने।

Chhanbey mirzapur MLA Rahul prakash kol  lost battle with cancer who make record in up election 2022
छानबे विधायक का हाल जानने पहुंचीं थीं अुनप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

15 दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने छानबे विधायक से उनके आवास पर मुलाकात की थी। राहुल कोल को ढाढस बंधाते उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर दिखी थी। कोल बिरादरी का राहुल प्रकाश कोल बड़ा चेहरा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhanbey mirzapur MLA Rahul prakash kol  lost battle with cancer who make record in up election 2022
राहुल प्रकाश कोल - फोटो : अमर उजाला

जनपद मिर्जापुर में युवा विधायक के रूप में राहुल प्रकाश कोल अपनी एक जगह बना चुके थे। क्षेत्र के लोगों से निरंतर मुस्कुराते हुए मिलने के बाद उनकी समस्याओं का समाधान करने का अथक प्रयास उनके द्वारा निरंतर किए जाते रहने की बात लोग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Chhanbey mirzapur MLA Rahul prakash kol  lost battle with cancer who make record in up election 2022
अपना दल एस कार्यालय में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दो बेटी और एक बेटे के पिता राहुल प्रकाश कोल के निधन की खबर से पार्टी को लोग मर्माहत हैं। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर गुरुवार को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर राहुल प्रकाश कोल को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed