फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल पर मस्ती में डूबा शहर, डीजे पर झूमे युवा, देखिए डांस की तस्वीरें

Fri, 01 Jan 2021 01:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Youth has New Year celebrates with dance on DJ in Meerut
नए साल का जश्न मनाते युवा - फोटो : अमर उजाला

पूरा शहर नए साल की मस्ती में डूबा नजर आया। वर्ष 2021 के स्वागत में होटल, रेस्टोरेंट और घरों में डांस, लाइव डीजे, पार्टी का आयोजन हुआ। घड़ी में जैसे ही 12 बजे तो महफिल की रौनक और बढ़ गई। डीजे पर युवा झूमते नजर आए। कपल्स ने जमकर मस्ती की। शहर में दो बड़े होटल और एक फार्म हाउस में न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया। पूर्व के वर्षों के मुकाबले इस बार आयोजनों की संख्या कुछ कम रही।

Youth has New Year celebrates with dance on DJ in Meerut
नए साल का जश्न मनाते युवा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम में लाइव बैंड, बान फायर, पूल साइड डिनर सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। होटल को न्यू ईयर पर गोल्डन थीम दी गई। स्वादिष्ट भोजन के साथ मॉकटेल भी सर्व किए गए।

Youth has New Year celebrates with dance on DJ in Meerut
नए साल का जश्न मनाया - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा होटल अमंतास में कार्यक्रम फायर एंड फोग का आयोजन हुआ। इस दौरान डीजे वार ने समां बांध दिया। आकर्षक थीम के बीच सम्पूर्ण आयोजन तीन भागों में बांटा गया। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों वेज और नॉन वेज दोनों का लोगों ने स्वाद चखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Youth has New Year celebrates with dance on DJ in Meerut
नए साल का जश्न मनाया - फोटो : अमर उजाला

वहीं होटल हार्मनी में डीजे कात्याल ने अपनी म्यूजिक बीटस पर सभी का मनोरंजन किया। जैसे-जैसे रात बढ़ी लोग मस्ती में डूब गए। होटल कंट्री इन में लाइट म्यूजिक के बीच लोगों ने कैंडल लाइट डिनर किया। रात 12 बजे केक सेरेमनी हुई।

विज्ञापन
Youth has New Year celebrates with dance on DJ in Meerut
परिवार सहित नए साल का जश्न मनाया - फोटो : अमर उजाला

घरों में हुए आयोजन
न्यू ईयर पर बड़ी संख्या में लोगों ने घरों में पार्टी की। घरों पर झालर लगाई गईं। लोगों ने डीजे म्यूजिक के बीच न्यू ईयर का स्वागत किया। क्लोज डोर कॉलोनियों में पार्कों में सामूहिक आयोजन हुए। लोगों ने परिवार के साथ एन्जॉय किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed