फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा 2020: रिश्तों पर भारी रहा साल, कुत्तों के लिए बहन का कत्ल, तो कहीं शक ने बर्बाद की जिंदगियां

Thu, 31 Dec 2020 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 31 Dec 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Goodbye 2020: murders happened all the year, brother killed sister for dogs, somewhere honor killing
आरोपी भाई व विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

साल 2020 रिश्तों के लिए मुश्किलों भरा रहा। पश्चिमी यूपी की बात करें तो यहां पूरे साल हत्याओं का सिलसिला चलता रहा। कहीं कुत्तों की रोटियां न बनाना बहन का काल बन गया तो कहीं साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले ही एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए तो कहीं जन्म देने वालों ने अपने ही हाथों अपने मासूम बच्चों की जिंदगियां खत्म कर डाली। आगे पढ़ें इस साल कैसे अपनों ने ही किए रिश्तों के कत्ल: -



कुत्तों के लिए रोटियां न बनाईं तो भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट
मेरठ में युवक ने कुत्तों के लिए अपनों की ही कत्ल कर दिया। गंगानगर में दिसंबर माह में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। हत्या के बाद आरोपी भाई ने पुलिस को सूचना देकर घर बुलाया और आत्मसमर्पण कर दिया। बहन पारुल की हत्या का आशीष को पछतावा नहीं था। वह वारदात करने के बाद भी हंसता रहा। पुलिस के अनुसार आशीष ने 18 देसी कुत्ते पाल रखे थे, जिनको दोनों समय खाना खिलाता था। उन्हीं कुत्तों के लिए खाना न बनाने को लेकर हैवान बने आशीष ने बहन को मार डाला।

Goodbye 2020: murders happened all the year, brother killed sister for dogs, somewhere honor killing
बच्ची का- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शादी के बाद पहली संतान बेटा चाहता था पिता, बेटी पैदा हुई तो ले ली जान
सहारनपुर जिले में दिसंबर माह में बेरहम पिता ने अपनी एक वर्षीय मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर डाली। बच्ची की मां और मामा का आरोप है कि बेटा न होने के कारण उसके पति ने बच्ची की जान ले ली है। पुलिस ने  बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र की नूर बस्ती निवासी मोहम्मद चांद ने करीब डेढ़ साल पहले कालोनी की ही रहने वाली उजमा से प्रेम विवाह किया था। उजमा जब गर्भवती हुई तो चांद ने उजमा से बेटे की मांग करनी शुरू कर दी। लेकिन चांद को बेटी पैदा हुई। उजमा का कहना है कि उसका पति चांद हमेशा उसकी बेटी से नफरत करता था। कभी उसको गोद तक में नहीं लेता था। कई बार उजमा और चांद के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ।

Goodbye 2020: murders happened all the year, brother killed sister for dogs, somewhere honor killing
महिला को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

परिवार से लड़कर की थी लव मैरिज, दो साल में बने एक दूजे की जान के दुश्मन

शामली जिले में मोहसिन और रुखसार की प्रेम कहानी का अंत बहुत दुखद हुआ। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि जो एक-दूसरे को पाने के लिए परिवार और समाज से लड़कर लव मैरिज कर रहे हैं, वे एक दिन एक-दूसरे के दुश्मन बन जाएंगे।

शामली जिले के कैराना क्षेत्र के गांव बराला निवासी मोहसिन का गांव आलमपुर में अपनी दो बहनों के यहां आना-जाना था। गांव में उसकी मुलाकात रुखसार से हुई। दोनों का मिलना-जुलना बढ़ा तो प्रेम हो गया। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार और समाज के कुछ लोग तैयार नहीं थे। इस पर रुखसार और मोहसिन ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Goodbye 2020: murders happened all the year, brother killed sister for dogs, somewhere honor killing
महिला को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

शादी के दो साल बाद ही दोनों में मतभेद हुआ और रुखसार ने अपने घर का रुख कर लिया। एक साल से वह अपने मायके में रह रही थी। रुखसार ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ गंगोह कोतवाली में तीन तलाक समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एक दिन सुबह जब रुखसार अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी, तब उसके परिजन बाहर गए थे। सिर्फ मां मलीबा ही वहां मौजूद थी। इसी बीच मोहसिन और उसके साथी पहुंचे और गोलियां बरसा दीं। मलीबा ने बेटी को बचाने के लिए बहादुरी दिखाते हुए उसे एक कमरे में बंद कर दिया, लेकिन मोहसिन और उसके साथी फायरिंग करते रहे। मोहसिन ने उस कमरे का दरवाजा भी तोड़ डाला, जिसके बाद कमरे में घुसकर रुखसार की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Goodbye 2020: murders happened all the year, brother killed sister for dogs, somewhere honor killing
कोंचिंग संचालक की पत्नी व जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

पत्नी ने कराई थी कोचिंग संचालक की हत्या
मेरठ पुलिस ने फलावदा थाना क्षेत्र में बीती तीन नवंबर को हुई कोचिंग संचालक की हत्या में उसकी पत्नी एवं दो अन्य को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि कोचिंग संचालक की पत्नी की ग्राम धंजू निवासी युवक से नजदीकी थी। पुलिस के अनुसार सकौती निवासी सोनू गुर्जर पुत्र ज्ञान सिंह मवाना में कोचिंग का संचालन करता था।

वह बीती तीन नवंबर को सवार होकर कोचिंग के लिए जा रहा था। रास्ते में फलावदा थाना क्षेत्र के गांव पिलौना के समीप बाइक सवार तीन हमलावरों ने सोनू गुर्जर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। फलावदा पुलिस ने कोचिंग संचालक की पत्नी नेहा की कॉल डिटेल खंगाली। इसमें सामने आया कि उसके धंजू निवासी शुभम से संबंध हैं। उसने ही दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed