फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं ने ठेकों पर बोला धावा, दुकानों में तोड़फोड़ कर दी चेतावनी, देखें तस्वीरें

Thu, 04 May 2017 05:19 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, मेरठ, कपिल कुमार
अमर उजाला/ ब्यूरो, मेरठ, कपिल कुमार Updated Thu, 04 May 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
Women spoke on contracts, shot in bottles of liquor bottles, view photos
महिलाओं ने ठेके पर बोला धावा

मेरठ में शराब के खिलाफ महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर हंगामा किया। सूरजकुंड चौराहे के पास सीताराम पुलिया पर शराब के ठेके में तोड़फोड़ कर सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं अवैध शराब की बिक्री के विरोध में ब्रह्मपुरी क्षेत्र की महिलाओं ने मेट्रो प्लाजा के सामने हंगामा कर रोड जाम कर दी।

Women spoke on contracts, shot in bottles of liquor bottles, view photos
महिलाओं ने ठेके में की तोड़फोड़

सीताराम पुलिया पर शराब के ठेके पर पहुंचीं फूलबाग कॉलोनी की महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब के ठेके पर बैठकर शराबी महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करते हैं। 

Women spoke on contracts, shot in bottles of liquor bottles, view photos
महिलाओं ने शराब की बोतल फोड़ी

इसी ठेके पर दो महीने पहले मर्डर भी हो चुका है। पुलिस से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नौचंदी पुलिस कुछ कार्रवाई नहीं करती। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर ठेका बंद नहीं हुआ तो वह उसमें आग लगा देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Women spoke on contracts, shot in bottles of liquor bottles, view photos
महिलाओं ने ठेके पर बोला धावा

पुलिस ने जल्द ही आबकारी विभाग के अधिकारियों से बात कर ठेका हटवाने का आश्वासन दिया है। एसओ नौचंदी उमेश चंद पचौरी ने बताया कि इस मामले में छह नामजद समेत 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  

विज्ञापन
Women spoke on contracts, shot in bottles of liquor bottles, view photos
महिलाओं ने ठेके पर बोला धावा

वहीं ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित बागड़िया मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं बुधवार दोपहर मेट्रो प्लाजा के सामने भूमिया पुल रोड पर पहुंचीं और जाम लगा दिया। महिलाओं का कहना था कि उनके मोहल्ले में घर-घर में लोग शराब बेच रहे हैं। युवक शराब पीकर बर्बाद हो रहे हैं। ये सब पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed