{"_id":"5e2532698ebc3e4b4876cdf7","slug":"wife-says-husband-talked-on-phone-last-time-meerut-of-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुबह आने को कहे थे, वादा तोड़कर इतनी दूर चले गए, पत्नी ने बताया आखिरी बार दरोगा पति ने कहा था...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह आने को कहे थे, वादा तोड़कर इतनी दूर चले गए, पत्नी ने बताया आखिरी बार दरोगा पति ने कहा था...
Mon, 20 Jan 2020 10:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में मौत के शिकार हुए दरोगा आनंद प्रकाश के परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी बेसुध हो गई। बेटे और बेटी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। उनका विलाप सुन वहां मौजूद लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए। सिविल लाइन क्षेत्र के मोहनपुरी में रह रहीं दरोगा की पत्नी अमरेश का खरखौदा पुलिस ने फोन कर घायल होने की सूचना दी थी।
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
अमरेश बच्चों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गईं। वहां पहुंचकर जैसे ही उन्हें मौत की जानकारी हुई, वह बेसुध-सी हो गईं। पति का शव देखकर बिलख पड़ीं। कहा, शनिवार रात को ही फोन पर बात हुई थी। कहा था चिंता मत करना, घर पर आराम से रहना। मैं सुबह आऊंगा। उसके बाद गांव भी जाना है। रोते-बिलखते परिवार को महिला कांस्टेबल और अन्य लोगों ने किसी तरह संभाला।
हादसे में दरोगा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बेटे की बाट जोह रहे थे पिता
परिजनों ने मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी पर बताया कि दरोगा के पिता महिपाल सिंह सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। मां श्यामो देवी ने आनंद प्रकाश को गांव बुलाया था। अमरोहा से चलने से पहले ही दरोगा ने पिता से फोन पर बात की थी और गांव आने आने को कहा था। माता-पिता उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बेटे की मौत की सूचना मिली, दोनों की आंखें पथरा गईं।

हादसे की खबर लगने के बाद गमजदा परिजन व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
पिकअप सवार भी घायल
खरखौदा पुलिस ने बताया कि दरोगा की कार में जिस महिंद्रा पिकअप ने टक्कर मारी। उसका चालक मौके से फरार हो गया। पिकअप में सवार सुभाष पुत्र धनपाल निवासी तोचीगढ़ अलीगढ़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरोगा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि मेरठ- बुलंदशहर निर्माणाधीन हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप सामने से आ रही दरोगा की स्विफ्ट कार में घुस गई। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। पिकअप सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। बागपत के बिनौली क्षेत्र के गांव सिरसली निवासी आनंद प्रकाश तोमर (45) पुत्र महिपाल सिंह 1994 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। 2012 में प्रमोशन पाकर दरोगा बने थे। इस समय उनकी ड्यूटी अमरोहा में कोर्ट की सुरक्षा में थी।