फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: शव को ठिकाने लगाने का प्लान हुआ फेल, हिस्ट्रीशीटर पति की हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी पहुंची जेल 

Sat, 07 Aug 2021 04:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Aug 2021 04:56 PM IST
सार

मुकीत ने कई लोगों से बड़ी रकम उधार ले रखी थी। इससे परेशान पत्नी की दोस्ती मृतक के दोस्त से हो गई। दोनों ने मिलकर मृतक के शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

विज्ञापन
wife planed the murder of her history sheeter husband in bijnor, sent to jail
मृतक हिस्ट्रीशीटर का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Meerut

मेरठ के जानीखुर्द में हिस्ट्रीशीटर कार चालक मुकीत की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस शनिवार को कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने प्रेम प्रसंग और पति द्वारा की जाने वाली मारपीट के चलते उसके दोस्त से ही हत्या करवाई है। पत्नी ने रची थी मर्डर की साजिश यही नहीं हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी का प्लान पति के शव को ठिकाने लगाकर मौत के सबूत हमेशा के लिए मिटाने की योजना थी लेकिन यह फेल हो गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।



बिजनौर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुकीत अहमद की रविवार सुबह कांवड़ पटरी मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गांव की रंजिश और गैंगवार में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि करीब 16 साल पहले बिजनौर जिले में अंतर्राज्यीय अटैची चोरों के खिलाफ चले अभियान के दौरान उसकी भी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। अटैची चोर हिस्ट्रीशीटरों के नाम सभी थानों के बोर्ड पर चस्पा किए गए। इसके बाद अटैची चोरों ने बोर्ड से नाम हटवाने को खूब भागदौड़ की थी, कई अटैची चोरों ने पुलिस के डर से इस काम से तौबा कर ली थी। मुकीत भी इनमें शामिल था।

wife planed the murder of her history sheeter husband in bijnor, sent to jail
हिस्ट्रीशीटर की हत्या - फोटो : Amar Ujala Meerut

बिजनौर जिले के थाना कोतवाली देहत के गांव उमरी कलां निवासी मुकीत अहमद (40) पुत्र इदरीश अपने थाने का हिस्ट्रीशीटर था। हाल में वह दिल्ली के जाफराबाद में रहकर किराये पर कार चलाता था। एक अगस्त को मुकीत अपनी कार में कांवड़ मार्ग पर गांव जानी कलां के पास मृत मिला। उसकी हत्या सिर में गोली मारकर की गई थी। उसके भाई खुर्शीद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
 
पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मुकीत की पत्नी से पूछताछ की। इसके बाद मुकीत के एक दोस्त को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि मुकीत अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।

wife planed the murder of her history sheeter husband in bijnor, sent to jail
Mukeet murder, हिस्ट्रीशीटर की हत्या - फोटो : Amar Ujala Meerut

मुकीत ने कई लोगों से बड़ी रकम उधार ले रखी थी। इससे परेशान पत्नी की दोस्ती मृतक के दोस्त से हो गई। दोनों ने मिलकर मृतक को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। योजना के अनुसार, दो लोगों ने मुकीत की गोली मारकर हत्या दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
wife planed the murder of her history sheeter husband in bijnor, sent to jail
मृतक हिस्ट्रीशीटर का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Meerut

नहर में मुकीत का शव फेंकने की थी योजना 
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद मुकीत के शव को वह नहर में फेंकना चाहते थे। ताकि हत्या का राज हमेशा के लिए दफन हो जाए। बताया है कि जिस समय शव को नहर में फेंकने की आरोपी तैयारी कर रहे थे, तभी वहां पीछे से एक वाहन आ गया। जिसे देखकर वह शव को छोड़कर भाग गए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
wife planed the murder of her history sheeter husband in bijnor, sent to jail
हत्या के बाद मौके से बरामद कार व शव - फोटो : Amar Ujala Meerut

पुलिस के अनुसार करीब 15-16 साल पहले बिजनौर के अटैची चोर देशभर में बदनाम थे, आए दिन किसी न किसी राज्य की पुलिस उनकी तलाश में आती रहती थी। इसके बाद पुलिस ने जिले के सक्रिय अटैची चोरों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया। अटैची चोरों की हिस्ट्रीशीट खोली गई।

इसी अभियान के तहत बिजनौर देहात पुलिस ने 25 नवंबर 2005 को मुकीत के अलावा उसके साथी आफताब, महताब, मारूफ, जावेद व नईम की कोतवाली हिस्ट्रीशीट खोली थी। अटैची चोर हिस्ट्रीशीटरों के नाम सभी थानों के बोर्ड पर चस्पा किए गए। मुकीत पर कर्नाटक राज्य के गोल गुंबज जिला बीजापुर में वर्ष 2006 में अटैची चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed