फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या: सामने आई फरजाना के कत्ल की वजह, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 10 Jul 2024 10:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Jul 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered with an axe: Reason for Farzana murder revealed, FIR filed against five people
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा के लाला मोहम्मदपुर में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। शख्स ने शादी के 20 साल बाद अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। उसने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ कई वार किए। पत्नी अपनी जान बचाने की कोशिश करती लेकिन अनगिनत वार होते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। सुबह जब बच्चे उठे तो उन्होंने आंगन में देखा कि मां लहूलुहान जमीन पर पड़ी थी और पिता कुल्हाड़ी फेंककर घर से फरार हो गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 



वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी पति और ससुराल वाले फरार हो गए। मंगलवार तड़के पांच बजे घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। मृतका के भाई ने पति समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Wife murdered with an axe: Reason for Farzana murder revealed, FIR filed against five people
जांच करती मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में हाईवे से लगा हुआ एक गांव है लाला मोहम्मदपुर। यहां रहने वाला मौसम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मौसम का निकाह 20 साल पहले नंगलाताशी निवासी फरजाना के साथ हुआ था। दोनों के छह बच्चे हुए। सबसे बड़ी बेटी की सात महीने पहले ही शादी की थी। मौसम मजदूरी करता था और फरजाना घर और बच्चों की जिम्मेदारी संभालती थी लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि मौसम ने फरजाना को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार डाला। ये भी आपको बताते हैं।

Wife murdered with an axe: Reason for Farzana murder revealed, FIR filed against five people
माैके पर माैजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी मौसम (40) अपनी पत्नी फरजाना (38) पर शक करता था। इसी के चलते दंपती के बीच करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर पूर्व में दो बार दोनों पक्षों में पंचायत हो चुकी थी। सोमवार देर रात भी पति-पत्नी में विवाद हो गया। आरोपी पति ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी वार किए। कुल्हाड़ी के हमले में महिला लहूलुहान होकर चारपाई पर गिर गई। मंगलवार तड़के फरजाना का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा देखकर बच्चे रोने लगे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। आरोपी पति व ससुराल वाले घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife murdered with an axe: Reason for Farzana murder revealed, FIR filed against five people
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पति, पड़ोसी, रिश्तेदार समेत पांच नामजद
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। बताया गया है कि आरोपी पत्नी के पड़ोसी वसीम से बात करने का शक करता था, उसे भी परिजन ने नामजद कराया है। फरजाना के भाई साजिद की तहरीर पर पुलिस ने मौसम, उसके चचेरे भाई मोईन पुत्र इकरारू निवासी पल्हेड़ा थाना पल्लवपुरम, वसीम पुत्र इकबाल निवासी लाला मोहम्मदपुर, रिश्तेदार चांद पुत्र सतुन निवासी ग्राम असौड़ा जिला हापुड़ व मौसम की बहन आसमीन निवासी लावड़ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। हत्यारोपी पति व अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Wife murdered with an axe: Reason for Farzana murder revealed, FIR filed against five people
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

20 साल पहले हुई शादी, छह बच्चों में एक बेटी की हुई शादी
लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी मौसम पुत्र हाशम मजदूरी करता है। मौसम की शादी लगभग 20 साल पूर्व नंगलाताशी निवासी फरजाना से हुई थी। शादी के बाद दोनों के छह बच्चे हुए। बड़ी बेटी 18 वर्षीय सोनम, 16 वर्षीय फिजा, 12 वर्षीय अदनान, नौ वर्षीय हिना, पांच वर्षीय अलीफा व लगभग दो वर्षीय अरहान है। बड़ी बेटी सोनम की शादी लगभग सात महीने पूर्व हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed