Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update West UP: घने कोहरे में लिपटा वेस्ट यूपी, हाईवे पर कम हुई दृश्यता, ठिठुरते स्कूल पहुंचे बच्चे

Wed, 15 Jan 2025 01:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 15 Jan 2025 01:26 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिन सर्दी से थोड़ी राहत मिली लेकिन बुधवार को फिर से कोहरा छाया रहा। मंगलवार को जहां दिन भर धूप खिली, वहीं रात होते ही कोहरा छा गया और बुधवार दोपहर तक भी कोहरा नहीं हटा।

विज्ञापन
Weather Update West UP: West UP engulfed in dense fog, reduced visibility on highways
वेस्ट यूपी में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिन सर्दी से राहत के बाद फिर कोहरे ने दस्तक दे दी। मंगलवार को दिनभर जहां धूप खिली रही, वहीं देर रात से ही कोहरा छा गया। बुधवार सुबह घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया।



सुबह से ही इतना ज्यादा कोहरा था कि 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए और लाइट जलाकर वाहनों को निकलना पड़ा। मेरठ समेत मुजफ्फरनगर, बागपत व शामली जिले में भी सर्दी और कोहरे का कहर जारी रहा।

Trending Videos
Weather Update West UP: West UP engulfed in dense fog, reduced visibility on highways
वेस्ट यूपी में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में 10 मीटर से कम रही दृश्यता
आधा जनवरी बीत चुका है लेकिन मौसम के तेवर अभी ढीले नहीं हुए। लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मेरठ में दो दिन तक कोहरा कम पड़ने के बाद बुधवार सुबह से कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। कोहरा इतना ज्यादा था कि 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे थे। 

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुबह 9 बजे तक भी वाहनों की संख्या कम थी और लाइट जलाकर वाहन स्वामियों को निकलना पड़ रहा था। कोहरे और हवा के चलते सर्दी का सितम इतना ज्यादा था कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। 

Weather Update West UP: West UP engulfed in dense fog, reduced visibility on highways
कोहरे में स्कूल पहुंचे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा माैसम
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सुबह के समय कोहरा अभी बना रहेगा। रात में भी ठंड का असर दिखाई देगा दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसार बने हुए हैं। ठंड का दौर अभी ऐसे ही बना रहेगा।

कई दिन बाद खुले स्कूल छोटे बच्चों को हुई दिक्कत
कई दिन बाद बुधवार को स्कूल खुले तो छोटे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरा इतना ज्यादा था कि बच्चों और अभिभावकों को परेशनी उठानी पड़ी। सुबह के समय लगातार कोहरा बढ़ता चला गया। स्कूल खुलने के समय पर भी घना कोहरा था। स्कूल खुलने पर अभिभावक और बच्चे परेशान नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update West UP: West UP engulfed in dense fog, reduced visibility on highways
सर्दी में स्कूल जाता बच्चा - फोटो : अमर उजाला

बिजनाैर में छाया कोहरा, कम ही बच्चे पहुंचे स्कूल
बिजनाैर  जनपद में 15 दिन बाद स्कूल खुले तो बच्चे स्कूल पहुंचे, लेकिन सूरज पर कोहरे का पहरा रहा और सड़कों पर अंधेरा छा गया। सुबह से ही घना कोहरा होने के कारण बच्चे कंपकंपाते हुए स्कूल पहुंचे। धामपुर क्षेत्र में स्थित प्राईमरी स्कूल में छात्रों की संख्या मात्र आठ रही। वहीं हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह से समय दृश्यता काफी कम रही।

जमालपुर पठानी जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका ने बताया विद्यालय में 120 बच्चे पंजीकृत हैं। मात्र 12  बच्चे स्कूल पहुंचे। वहीं प्राथमिक विद्यालय जमालपुर पठानी की दोनों अध्यापिका ने बताया कि 120 बच्चे विद्यालय में पंजीकृत हैं। कोहरे व सर्दी के कारण मात्र 12 बच्चे विद्यालय पहुंचे। गजरौला अचपल जूनियर हाईस्कूल में 160 बच्चे पंजीकृत हैं। मात्र 15 बच्चे विद्यालय आए।

विज्ञापन
Weather Update West UP: West UP engulfed in dense fog, reduced visibility on highways
सहारनपुर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में सीजन का सबसे घना कोहरा आज
सहारनपुर में अब तक के सीजन का सबसे अधिक कोहरा छाया रहा। सुबह से ही घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। बच्चे भी सर्दी और कोहरे के बीच स्कूल पहुंचे। वहीं दिन में वाहन चालकों को लाइट जलाकर मार्गों से गुजरना पड़ा। जगह जगह लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। वहीं हाईवे पर रोडवेज की एक बस पलट गई , जिसमें कई यात्री चोटिल हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed