फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: कोहरा नहीं कम, शीत लहर भी दिखाएगी असर, अभी और बढ़ेगा सर्दी का सितम, पढ़ें-कब मिलेगी राहत

Thu, 22 Dec 2022 12:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Dec 2022 12:07 PM IST
विज्ञापन
Weather news western Up: Fog in Meerut  not reduced, cold wave will also show effect, winter will increase fu
यूपी में मौसम - फोटो : अमर उजाला

सुबह और रात में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कोहरे के साथ ही सर्दी का सितम अभी और बढ़ेगा। इस सीजन में बुधवार का दिन सबसे सर्द रहा है। दिन और रात का तापमान में लगातार गिरावट के साथ ठंड बढ रही है। गुरुवार को भी दोपहर तक सूरज नजर नहीं आया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 दिसंबर तक राहत के आसार नहीं हैं। शीतलहर भी अपना असर दिखाएगी। मौसम विभाग की ओर से वेस्ट यूपी में पहले से ही रेड अलर्ट जारी किया किया गया है।



नए साल के आने से पहले ही सर्दी में तेजी से इजाफा हुआ है। दो दिन से लगातार अधिकतम तापमान गिरता जा रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मंगलवार के बाद बुधवार का दिन भी सीजन में सबसे सर्द रहा है।

Weather news western Up: Fog in Meerut  not reduced, cold wave will also show effect, winter will increase fu
फसल के लिए अच्छी है सर्दी - फोटो : अमर उजाला

पिछले कई दिन से पड़ रही ठंड के चलते शाम होते होते लोग घरों में कैद हो रहे हैं। दिन में धूप दो से तीन घंटे ही निकल रही है। धूप का असर भी बहुत कम दिख रहा है। दिन में निकल रही गुनगुनी धूप से भी राहत नहीं मिल रही है। बुधवार शाम चार बजे ही सूरज बादलों में छिप गया और ठंड का असर तेज हो गया। रात तक ठंड के बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 159 दर्ज किया गया है। गंगानगर में 104, पल्लवपुरम 119 और जयभीमनगर 253 और बेगमपुल में एक्यूआई 222 दर्ज किया गया है। 

Weather news western Up: Fog in Meerut  not reduced, cold wave will also show effect, winter will increase fu
यूपी में मौसम - फोटो : अमर उजाला

पिछले सात दिन का तापमान 
तारीख  अधिकतम न्यूनतम 

15         22.1      9.0
16         22.4      9.2 
17         22.5      9.2 
18         21.0      7.5 
19         22.4      7.0 
20         18.7      9.2 
21         18.3      8.6  

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather news western Up: Fog in Meerut  not reduced, cold wave will also show effect, winter will increase fu
यूपी में मौसम - फोटो : अमर उजाला

बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत
लगातार बढ़ती सर्दी और कोहरे व शीतलहर का असर सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों पर दिखाई देगा। रात में भी मौसम मेें नमी बढ़ रही है। शाम के समय सूखी ठंड का असर तेज होने से सबसे ज्यादा दिक्कत इन्हीं को होगी। अन्य लोगों को भी पर्याप्त गर्म कपड़े पहनकर ही निकलना चाहिए।

विज्ञापन
Weather news western Up: Fog in Meerut  not reduced, cold wave will also show effect, winter will increase fu
यूपी में मौसम - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को दिन का तापमान सीजन में सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे आ गया  है। जब दिन का तापमान तेजी से गिरता है और हवा चलती है तो ठंड का असर तेज हो जाता है। अभी सुबह के समय कोहरा और बढेगा, दिन में धूप का असर कम  होता चला जाएगा। धूप बहुत कम समय के लिए दिखाई देगी। - डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed