फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नन्ही ईहा के बाद इन बालवीरों ने जीता शहरवासियों का दिल, दादा की आंखों से छलके खुशी के आंसू,तस्वीरें

Thu, 23 Jan 2020 07:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Jan 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Vinayak and Aarushi of Meerut has get the National Children's Award after Eha Dixit
राष्ट्रपति के साथ विनायक, आरुषि और ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

नन्ही ईहा के बाद क्रांतिधरा के दो बालवीरों ने अपने हुनर से शहर का मान बढ़ाया है। ईहा दीक्षित से प्रेरणा लेकर इन छात्रों ने पढ़ाई के साथ- साथ जीवन में कुछ अलग करने का साहस दिखाया है।बुधवार को जब नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में विनायक बहादुर और आरुषि शर्मा को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया तो इनके परिजन खुशियों से झूम उठे। इस दौरान आरुषि के दादा की आंखों से खुशी के आंसू निकल आए। उन्होंने कहा पोती ने कमाल किया है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ पढ़िए पूरी खबर-

Vinayak and Aarushi of Meerut has get the National Children's Award after Eha Dixit
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ बेटी आरुषि - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति भवन में बुधवार को मेरठ का डंका रहा। आरुषि और विनायक को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं पिछले वर्ष की विजेता ईहा दीक्षित भी कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। दो साल से लगातार मेरठ इस पुरस्कार समारोह में सम्मानित हो रहा है। राष्ट्रपति भवन से लेकर अशोका होटल तक क्रांतिधरा का नाम हर जुबान पर रहा...

Vinayak and Aarushi of Meerut has get the National Children's Award after Eha Dixit
आरुषि को आशीर्वाद देते उनके दादा - फोटो : अमर उजाला

आरुषि के दादा बोले, पोती ने किया कमाल 
आरुषि के दादा मंगतराम ने जैसे ही पोती को टीवी पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होते देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। ब्रह्मपुरी में बेटी शांति के यहां पोती की सफलता के इन गौरवमयी क्षणों को देखकर उनकी आंखें नम हो गईं। दादा ने कहा जिस पोती के लिए हम चिंतित थे, उसका क्या होगा, आज वही हमारे परिवार की पहचान बन गई है। पोती के बचपन और दुश्वारियों को याद करते हुए दादा मंगतराम बोले, मेरी पोती ने अपने प्रयासों से मेहनत का वो पत्थर उछाला है जिसने आज वाकई आसमां में सुराख कर दिया। इससे ज्यादा मैं कुछ कह नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinayak and Aarushi of Meerut has get the National Children's Award after Eha Dixit
अपने माता-पिता के साथ विनायक - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि विनायक और आरुषि को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित होने की खुशी से दोनों ही बच्चों के परिवारों में खुशी का माहौल रहा। दोनों बच्चे मम्मी-पापा के साथ आयोजन में शामिल होने गए हैं। लेकिन घर पर परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों व मित्रों में बेहद उत्साह रहा। आरुषि के चाचा अजय शर्मा, कजिन भाई विशाल ने भी बेहद खुशी जताई। बुआ ने कहा कि बेटी ही परिवार का नाम रोशन करती है। एक बेटी दस बेटों के बराबर होती है।

विज्ञापन
Vinayak and Aarushi of Meerut has get the National Children's Award after Eha Dixit
प्रभात शर्मा, आरुषि के कोच - फोटो : अमर उजाला

अनुशासन से मिली सफलता 
समय की पाबंदी और पूरा अनुशासन ही आरुषि की सफलता का राज है। बहुत मेहनती और खेल के प्रति ईमानदार खिलाड़ी है। - प्रभात  शर्मा, आरुषि के कोच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed