फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में गांव वालों ने मीट से भरी गाड़ी में आग लगाई, सांप्रदायिक तनाव

Thu, 02 Mar 2017 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 02 Mar 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers set fire to the cart full of meat, sectarian tensions
गाड़ी में लगाई आग

श्री बालाजी मंदिर के सामने मीट फेंकने को लेकर हुए विवाद पर अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बुधवार को एक बार फिर से एक नया मामला सामने आया है। गांव अब्दुलापुर निवासी आजाद पुत्र रज्जाक गांव कायस्थ बढ़ा से मीट लेकर अब्दुलापुर जा रहा था। इस दौरान गांव मुबारिकपुर में मीट की गाड़ी नाली में फंस गई और तभी वहां गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच गांव के किसी व्यक्ति की नजर मीट पर पड़ गई। सूचना मिली है कि गाड़ी में मीट भरा हुआ था।  

गांव वालों ने मीट से भरी गाड़ी में आग लगा दी

Villagers set fire to the cart full of meat, sectarian tensions
गुस्साए लोगों ने मीट से भरी गाड़ी फूंकी

इसी को लेकर गांव के लोगों ने बखेडा़ कर दिया। मामला इतने पर ही रूका, इसके बाद गांव वालों ने मीट से भरी गाड़ी में आग लगा दी। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पूरी छानबीन की। इसके बाद पुलिस चालक को अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

श्री बालाजी मंदिर के मुख्य गेट के सामने मीट के टुकड़े फेंके

Villagers set fire to the cart full of meat, sectarian tensions
गाड़ी में आग लगाई

गौरतलब है कि वेस्ट एंड रोड कैंट में श्री बालाजी मंदिर के मुख्य गेट के सामने रविवार शाम असामाजिक तत्वों ने मीट के टुकड़े फेंक दिए। आसपास के लोगों ने ये टुकड़े पड़े देखे तो भीड़ जुट गई थी। महामंडलेश्वर और भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर वेस्ट एंड रोड पर जाम लगाते हुए बीच सड़क पर तख्त डालकर धरना दिया था। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मीट के टुकड़ों की सफाई करवाकर किसी तरह जाम खुलवाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed