फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुस्साहस की तस्वीरें: बेटी से छेड़छाड़, विरोध करने पर दरोगा पिता को पीटा, अराजकता की हदें पार

Fri, 19 Mar 2021 04:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Mar 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh News: Two youths were harassing to a girl and beaten up daroga in Meerut and see photos
दरोगा की पिटाई करता युवक। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बेखौफ युवकों का दुस्साहस सामने आया है। बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो युवकों ने दरोगा पिता को बेरहमी से पीटा। ऐसे में सवाल उठता है कि जब पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी क्या होगा?

Uttar Pradesh News: Two youths were harassing to a girl and beaten up daroga in Meerut and see photos
मेरठ में छेड़छाड़ का मामला। - फोटो : अमर उजाला

ये है मामला
मेडिकल थाना क्षेत्र में गुरुवार को कार सवार दो युवकों ने अराजकता की हदें पार कर दीं। पहले तो उन्होंने बाइक पर दरोगा के साथ जा रही बेटी का पीछा करते हुए उसे परेशान किया। बाद में पिता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पिता काफी देर तक उनसे भिड़ता रहा। इसके बाद दोनों युवकों ने दरोगा को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। भीड़ एकत्र होने लगी तो एक युवक कार लेकर भाग निकला, जबकि मुख्य आरोपी दीपक सांगवान निवासी गांव किठौली थाना रोहटा को दरोगा ने पकड़ लिया। आसपास खड़े लोग काफी देर तक तमाशबीन बने रहे।

Uttar Pradesh News: Two youths were harassing to a girl and beaten up daroga in Meerut and see photos
मेरठ में छेड़छाड़ का मामला। - फोटो : अमर उजाला

जेल में तैनात एक दरोगा गुरुवार दोपहर अपनी बेटी को बाइक पर लेकर जा रहे थे। सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज से थोड़ा आगे पहुंचने पर पीछे से कार सवार दो युवकों ने उनकी बाइक का पीछा किया। आरोप है कि ये युवक दरोगा की बेटी को परेशान कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh News: Two youths were harassing to a girl and beaten up daroga in Meerut and see photos
meerut news, meerut crime news - फोटो : amar ujala

इसके बाद उन्होंने बाइक को टक्कर मार दी। सिविल ड्रेस में मौजूद दरोगा ने युवकों को टोका तो वे अभद्रता पर उतर आए। यह देख दरोगा ने बेटी को पैदल ही वहां से आगे भेज दिया।

विज्ञापन
Uttar Pradesh News: Two youths were harassing to a girl and beaten up daroga in Meerut and see photos
मेरठ में छेड़छाड़ का मामला। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उन्होंने दरोगा के साथ मारपीट कर दी। युवक ने कभी दरोगा का गिरेबान पकड़ा तो कभी उसे सबक सिखाने की धमकी दी। वहीं कुछ देर बाद ही यातायात और डायल 112 पुलिस पहुंची। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। देर रात तक पुलिस मामले को दबाए रही। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने भी घटना से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed