फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या: ये मुझे मार डालेंगे....! शीबा ने भाई को की थी आखिरी कॉल, फिर स्विच ऑफ हुआ फोन, इस हाल में मिली लाश

Sat, 22 Aug 2026 04:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Aug 2026 04:04 PM IST
सार

मेरठ के सरधना में गन्ने के खेत से मिले शीबा के शव मामले में भाई ने आरोप लगाया कि आखिरी कॉल पर उसने कहा था- ‘ये मुझे मार डालेंगे।’ इसके बाद फोन बंद हो गया। प्रेमी समेत पांच पर हत्या का मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
Meerut Sheeba Murder Case: Sheeba’s Last Call to Brother Before Phone Switched Off, Body Found in forest
शीबा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। जिस शीबा ने मौत से कुछ घंटे पहले अपने भाई को फोन कर कहा था- ‘ये मुझे मार डालेंगे…’, उसका फोन कुछ देर बाद स्विच ऑफ हो गया। परिवार उसे तलाशता रहा, लेकिन दो दिन बाद उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर एक अज्ञात शव के रूप में सामने आई। पुलिस ने पहचान करानी चाही लेकिन सफलता नहीं मिली।



परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान शीबा के रूप में की। अब उसके भाई ने प्रेमी, उसकी पहली पत्नी और परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Meerut Sheeba Murder Case: Sheeba’s Last Call to Brother Before Phone Switched Off, Body Found in forest
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

2019 में हुई थी शीबा की शादी, दो बच्चे हैं
भावनपुर क्षेत्र के सियाल गांव निवासी जुनैद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बड़ी बहन शीबा की शादी वर्ष 2019 में कंकरखेड़ा क्षेत्र के मोहम्मदपुर लाला गांव निवासी शाहरुख के साथ हुई थी। शादी से शीबा के दो बच्चे हैं।

जुनैद के अनुसार, शादी के करीब तीन साल बाद उसी गांव का सादिक पुत्र बाबर शीबा को अपने साथ रखने लगा। परिवार का आरोप है कि सादिक शीबा के दोनों बच्चों को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं था।

Meerut Sheeba Murder Case: Sheeba’s Last Call to Brother Before Phone Switched Off, Body Found in forest
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद
प्रेम संबंध के बाद पहली पत्नी से भी था विवाद
परिवार का आरोप है कि सादिक पहले से शादीशुदा था और अपनी पहली पत्नी आसिया व बच्चों के साथ रहता था। शीबा और सादिक के बीच बच्चों और उसके साथ रहने को लेकर विवाद होता था। जुनैद ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर सादिक, उसकी मां वसीला, पहली पत्नी आसिया और भाई आबिद शीबा के साथ मारपीट और विवाद करते थे। परिवार के मुताबिक, सादिक शीबा से शादी करना चाहता था, लेकिन बच्चों को अपनाने को लेकर विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Sheeba Murder Case: Sheeba’s Last Call to Brother Before Phone Switched Off, Body Found in forest
शीबा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
19 अगस्त को भाई को की थी आखिरी कॉल
जुनैद के अनुसार, 19 अगस्त की शाम शीबा ने उसे फोन किया था। उसने बताया कि सादिक, उसकी मां वसीला, पत्नी आसिया और भाई आबिद उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे हैं। शीबा ने भाई से अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा था कि ‘ये मुझे मार डालेंगे।’ इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

 
विज्ञापन
Meerut Sheeba Murder Case: Sheeba’s Last Call to Brother Before Phone Switched Off, Body Found in forest
गन्ने के खेत से मिला था शीबा का शव - फोटो : संवाद
सोशल मीडिया पर तस्वीर देखकर परिजनों के उड़े होश
21 अगस्त को परिवार के लोगों ने सामाजिक माध्यम पर एक अज्ञात युवती के शव की तस्वीर देखी। तस्वीर देखकर उन्हें शीबा का शक हुआ। इसके बाद परिजन सरधना थाने पहुंचे और मोर्चरी में शव की पहचान शीबा के रूप में की। शीबा की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद उसके भाई जुनैद ने पुलिस को तहरीर देकर सादिक और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed