फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 50-50 हजार के दो इनामी ढेर, देखें तस्वीरें 

Sun, 16 Sep 2018 03:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 16 Sep 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
UP: Two Badmash killed in police encounter in Saharanpur was on a prize of fifty thousand
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी में एनकाउंटर का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज सुबह सहारनपुर के सरसावा में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। जिसमें दो इनामी बदमाशा मारे गए हैं। दानों ही बदमाश हत्या और अपहरण के मामले में फरार चल रहे थे। वहीं मुठभेड़ में एक सिपाही व दारोगा घायल हुए हैं। आगे जानें पुलिस ने कुख्यात बदमाशों को कैसे घेरा  : -

UP: Two Badmash killed in police encounter in Saharanpur was on a prize of fifty thousand
सहारनपुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

सरसावा पुलिस ने अपहरण और हत्या के आरोपी ओमपाल और विक्की नाम के बदमाशों को कलरी और इब्राहिमपुर के जंगलों में घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी। जिसके बाद पुलिस घायल बदमाशों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने दोनों बदमाशों को मृत घोषित कर दिया।
 

UP: Two Badmash killed in police encounter in Saharanpur was on a prize of fifty thousand
सहारनपुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक बदमाश ओमपाल शामली में थानाभवन क्षेत्र के हसनपुर लुहारी का रहने वाला था। वहीं विक्की भी थानाभवन क्षेत्र के जलालाबाद का रहनेवाला था। दोनों ही बदमाश लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय थे। पुलिस के मुताबिक बड़गांव में डेढ़ माह पहले सुभाष राणा की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें ये बदमाश शामिल थे। कुछ ही दिन पहले ही इन्होंने सहारनपुर में युवक उस्मान की अपहरण कर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में इन बदमाशों ने एक स्कूल प्रबंधक से रंगदारी भी मांगी थी। जिसके बाद पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Two Badmash killed in police encounter in Saharanpur was on a prize of fifty thousand
सहारनपुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने दोनों बदमाशों पर  50-50 हजार का इनाम रखा हुआ था। वहीं बताया जा रहा है कि ओमपाल पर लूट अपहरण व हत्या के 29 मुकदमे थे वहीं विक्की पर कुल 11 अपराधों में मुकदमे दर्ज थे। पुलिस पिछले कई दिनों से इनकी तलाश में थी। पुलिस को मौके से एक बाईक बरामद हुई है।

विज्ञापन
UP: Two Badmash killed in police encounter in Saharanpur was on a prize of fifty thousand
सहारनपुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात को पुलिस को एक युवक के अपहरण की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस की टीम बदमाशों ने जंगल की घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस घायल बदमाशों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां दोनों बदमाशों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में बदमाशों की ओर से भी फायरिंग की गई जिसमें एक सिपाही व एक दारोगा घायल हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed