फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुशासन के नाम पर कॉलेज में छात्रों को करा दिया गंजा, छुट्टी होते ही कर दी सड़क जाम, देखें तस्वीरें

Sun, 16 Sep 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 16 Sep 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
up: students made bald to college In the name of discipline
सड़क पर जाम लगाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में अनुशासन के नाम पर छात्रों के बाल काटने को लेकर बखेड़ा हो गया। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर बदसलूकी करने व अभिभावकों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। घंटों हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठियां भांजी और जाम खुलवाया। पुलिस ने छात्रों के गुस्से को शांत करने के लिए प्रबंध समिति के अध्यक्ष को भी थाने में बैठा लिया। 


 
up: students made bald to college In the name of discipline
छात्रों के परिजनों को समझााती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। शनिवार दोपहर कॉलेज की छुट्टी होने के बाद छात्र कॉलेज गेट पर पहुंचे और मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष राहुल कुटबी और प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह पर अनुशासन के नाम पर कक्षा-छह से लेकर इंटर तक के कई छात्रों के बाल काटने के साथ ही उनके अभिभावकों के ऊपर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं, हंगामे में शामिल कॉलेज की छात्राओं ने भी दोनों पदाधिकारियों पर अमर्यादित भाषा में बात करने के साथ गालीगलौज व बदसलूकी करने का आरोप लगाया। 
up: students made bald to college In the name of discipline
प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
हंगामे की सूचना पाकर छात्रों के परिजन भी मौके पर जा पहुंचे, जिससे स्थिति ओर भी विकट हो गई। छात्र-छात्राओं ने समिति अध्यक्ष व प्रधानाचार्य को हटाने की मांग की। सूचना पर इंस्पेक्टर केपी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन छात्राओं ने मांग पूरी होने तक जाम खोलने से इंकार कर दिया। इसे लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। इस पर एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र, सीओ फुगाना कालूराम छात्रों के बीच पहुंचे और जाम खोलने के लिए कहा, लेकिन छात्रों ने बिना दोनों पदाधिकारियों को हटाए जाम खोलने से इंकार कर दिया। घंटों के हंगामे के बाद आखिरकार पुलिस ने लाठियां फटकार कर छात्र-छात्राओं को खदेड़ते हुए जाम खुलवा दिया। वहीं, गुस्साए छात्रों की नाराजगी दूर करने के लिए प्रबंध समिति अध्यक्ष राहुल कुटबी को भी हिरासत में ले लिया, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे शुरू हुुआ था विवाद 

up: students made bald to college In the name of discipline
सड़क पर हंगामा करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज में समिति अध्यक्ष राहुल कुटबी व प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने तीन दिन पूर्व कक्षा-छह से इंटर तक के कई छात्रों के लंबे बाल कैंची से कटवा दिए। इसके पीछे अनुशासन को बड़ी वजह बताया गया। छात्रों ने इसकी जानकारी अभिभावकों को दी तो शुक्रवार को कॉलेज पहुंचे और बाल काटे जाने का विरोध किया, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। आरोप है कि कॉलेज में अभिभावकों के आने से गुस्साए दोनों पदाधिकारियों ने शनिवार सुबह कॉलेज में प्रार्थना सभा में अभिभावकों के विरुद्ध अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी की, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने छुट्टी होने के बाद कॉलेज के बाहर जाम लगा दिया। 

 
विज्ञापन

तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे 

up: students made bald to college In the name of discipline
प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के बाहर छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए जाम में दूसरे स्कूलों के छोटे बच्चे भी जाम में फंस गए। करीब दो घंटे तक स्कूली वाहनों में मौजूद छोटे-छोटे बच्चे तेज गर्मी में फंसकर भूख-प्यास से तड़पते रहे, लेकिन कोई इन्हें इससे निजात न दिला सका। दोपहर बाद करीब तीन बजे जाम खुलने के बाद ही ये बच्चे घर जा पाए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed