{"_id":"5ba72c88867a557f534553da","slug":"up-police-raid-in-meerut-hotels-many-couples-found-in-the-offensive-condition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी जोड़े, मची भगदड़, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी जोड़े, मची भगदड़, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के आगे हाथ जोड़ता युवक
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में होटलों की अनियमितता और प्रेमी युगलों के रूकने की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने छापा मारा। यहां होटलों की खामियां तो सामने आईं ही साथ ही कई जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में भी पकड़े गए। छापा पड़ते ही होटल में भगदड़ मच गई और होटल मालिक भी भागते नजर आए। पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
होटल में छापे के दौरान पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
भैसाली बस अड्डे के सामने स्थित होटल लाभमहल में प्रेमी जोड़ो के रुकने की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने होटल पर छापा मारा। जिसमें लाभ महल होटल में फिर से दो युगल आपत्तिजनक हालत में मिले।
होटल की तलाशी लेता पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
छापा लगते ही होटल में भगदड़ मच गई। होटल के कर्मचारी जहां पूछताछ पर बगले झांकते नजर आए वहीं होटल का मालिक वहां से फरार हो गया। वहीं पकड़े गए प्रेमी युगल पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल की तलाशी लेते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी कैंट सतपाल सिंह के निर्देश पर इंस्पेक्टर सदर बाजार सुभाष अत्री ने होटलों पर छापा मारा। इंस्पेक्टर के मुताबिक लाभ महल होटल में दो युगल मिले। उनकी होटल के रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं थी।
विज्ञापन
होटल से पकड़ी युवतियों को थाने ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भी होटल में छापा मारा गया था तब भी कई प्रेमी युगलों को पकड़ा गया था। जबकि पुलिस ने होटलों के मालिकों को चेतावनी दी थी कि दोबारा होटलों में अनियमितता और बिना एंट्री के युगल नहीं मिलने चाहिए।