मेरठ में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2019 की पासिंग आउट परेड में अलग-अलग चार जगहों पर 879 महिला और पुरुष रिक्रूटों ने कर्तव्य की शपथ ली। हापुड़ रोड स्थित पीटीएस में 327 महिला रिक्रूट ने परेड ग्राउंड को सजाया था। दीक्षांत समारोह का मान एसपी सुनील कुमार ने ग्रहण किया। विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड डीआईजी गोविंद अग्रवाल रहे।
वर्दी का सपना हुआ पूरा, तो खिले चेहरे, कर्तव्य, निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता का लिया संकल्प
परेड की प्रथम कमांडर तनु, द्वितीय दिव्या त्यागी, तृतीय रोहिन त्यागी रहीं। आरक्षी कैडेट साक्षी तोमर सर्वोत्तम रहीं। पुलिस लाइन में 188 रिक्रूट ने पासिंग परेड में सलामी दी। एडीजी प्रशांत कुमार मुख्य अतिथि रहे है। छठी वाहिनी पीएसी में 206 में कमांडेंट नितिन तिवारी और 44 वाहिनी पीएसी में 158 रिक्रूट ने कमांडेंट नितिन तिवारी को सलामी दी।
6 माह का अनुशासन, 4 दशक तक काम आएगा
44वीं वाहिनी पीएसी में दीक्षांत परेड समारोह में छठीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक नितिन तिवारी मुख्य अतिथि थे। पुलिस विभाग में शामिल होने पर उन्होंने रिक्रूटों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि सत्य का मार्ग कठिन हो सकता है, लंबा हो सकता है। लेकिन यही मार्ग है जिस पर सफलता की नींव टिकी है।
पुलिस विभाग में हर व्यक्ति से जुड़ना पड़ता है। भविष्य बहुत लंबा है। एक दिन में किसी की पहचान नहीं बनती। पहचान बनने में लंबा समय लगता है। छह माह में जो मेहनत कर यह अनुशासन सीखा है, यह आने वाले 4 दशक तक काम आएगा।
तीन जून 2019 को 44वीं वाहिनी में 158 रिक्रूट की ट्रेनिंग शुरू हुई थी। परेड कमांडर करनवीर द्वारा सलामी दिलाई गई। इस दौरान उप सेनानायक देवेंद्र भूषण, नितिन कुमार, इंदु सिद्घार्थ, राजकंवल, ब्रजपाल सिंह, सुभाष चंद, अर्जुन सिंह, सुधीर त्यागी, अमित मलिक मौजूद रहे। छठीं वाहिनी में भी सेनानायक नितिन तिवारी ने रिक्रूटों को प्रशस्ति पत्र दिए।
अनुशासन में रहें: एडीजी
पुलिस लाइन में एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है कि वह अनुशासन में रहे। पुलिस को 24 घंटे जनता की सेवा करनी होती है, जो शपथ ली है उस पर खरा उतरें। इस दौरान एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिट एएन सहिं,, एसपी देहात अविनाश पांडेय, एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी, एसपी क्राइम रामअर्ज, सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ दिनेश शुक्ला मौजूद रहे।