सोशल मीडिया के जमाने में चंद पुलिस वालों की गलती से पूरा महकमा दागदार हो रहा है। वर्दी के रौब में गाली गलौज, बेवजह फायरिंग, महिला से बदसलूकी जैसी गलतियों से पूरे महकमे की किरकिरी हो रही है।
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ऐसी घटनाओं के प्रति सोशल साइट पर पुलिस के खिलाफ लोगों में गुस्सा भी देखा जा सकता है। आशंका है कि ऐसे दागदार पुलिस वाले ही विभाग में बगावत की आवाजें बुलंद कर रहे हैं, जिससे पुलिस अधिकारियों में भी खलबली मची है।
चंद पुलिसवालों के रवैये से पूरा विभाग सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ जाता है, लेकिन इन बड़ी गलतियों को अधिकारी भी अनदेखा कर रहे हैं। कहीं न कहीं यहीं से आम जनता में गलत संदेश जा रहा है। सारी गलती सामने होने के बावजूद भी दागदार पुलिस वालों पर कार्रवाई न होने का गुस्सा लोग सोशल साइट पर जाहिर कर रहे हैं।
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नेता, व्यापारी और आम लोग सोशल साइट्स पर पुलिस के खिलाफ भद्दे मैसेज पोस्ट कर रहे हैं। पुलिस वालों की गाली गलौज, अकारण गोली चलाने और महिलाओं से बदसलूकी की वीडियो सोशल साइट्स पर पुलिस के आला अधिकारियों को शेयर की जा रही हैं।
5 of 5
होटल में महिला के साथ सेल्फी लेते दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
इन सब पर अधिकारियों की खामोशी पुलिस और आम जनता के बीच बनती जा रही खाई को गहरा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/