फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी का आदेश नहीं मानते ये अफसर: अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं खाली कुर्सियां, सबूत हैं 20 तस्वीरें

Fri, 22 Apr 2022 01:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Apr 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
UP News: Live investigation by Amar Ujala team of government office in Meerut district see photos
समय पर नहीं पहुंच रहे अधिकारी। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के अफसरों को सुबह 10 बजे से दफ्तरों में बैठने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अधिकांश हाकिम मनमर्जी से ही कार्यालयों में पहुंच रहे हैं। गुरुवार को अमर उजाला की टीम ने विकास भवन, नगर निगम, आवास विकास परिषद में सभी कार्यालयों का हाल देखा। अधिकांश अधिकारी साढ़े दस बजे के बाद ही ऑफिस पहुंचे, जबकि फरियादी दस बजे से ही इंतजार में बैठे थे। 



विकास भवन में सिर्फ दो अफसर ही पहुंचे 10 बजे
विकास भवन में जिला युवा कल्याण अधिकारी सलोनी गर्ग, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण मोहम्मद तारिक, परियोजना अधिकारी एम. जावेद खान अपने कार्यालयों में नहीं मिले। जिला समाज कल्याण अधिकारी मुस्ताक अहमद भी कार्यालय में नहीं मिले।

UP News: Live investigation by Amar Ujala team of government office in Meerut district see photos
कार्यालय में समय पर नहीं पहुंचे जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही - फोटो : amar ujala

जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, शिवकुमार भी अपने कार्यालय से नदारद मिले। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एमएल व्यास और लोकपाल मंडल मेरठ अंशु त्यागी भी कार्यालय में नहीं मिले।

UP News: Live investigation by Amar Ujala team of government office in Meerut district see photos
जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव भी समय पर नहीं आईं। - फोटो : amar ujala

वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव भी समय पर नहीं आईं। हालांकि जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अपने कार्यालयों में बैठे मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Live investigation by Amar Ujala team of government office in Meerut district see photos
समय पर नहीं पहुंच रहे अधिकारी। - फोटो : amar ujala

देरी से आने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई 
सबसे पहले कार्यालय पहुंचे सीडीओ शशांक चौधरी ने कहा कि दो दिन पहले ही देरी से आने वाले और अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की गई। जो भी अधिकारी समय पर नहीं पहुंच रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
UP News: Live investigation by Amar Ujala team of government office in Meerut district see photos
समय पर नहीं पहुंच रहे अधिकारी। - फोटो : amar ujala

नगर निगम में सब भगवान भरोसे 
नगर निगम में सुबह दस बजे तक निगम के निर्माण, जलकल, टैक्स, पथ प्रकाश आदि सभी विभागों में 30 प्रतिशत कर्मचारी ही ड्यूटी पर पहुंचे। चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार और सहायक अभियंता राजपाल यादव कार्यालय में मिले। बाकी सभी अधिकारियों की कुर्सियां सुबह 10.30 बजे तक खाली रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed