फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: ...जब आपस में भिड़े बसपा कार्यकर्ता, जमकर चला ड्रामा, तस्वीरें बयां कर रहीं सच्चाई

Wed, 27 Apr 2022 11:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Apr 2022 11:08 AM IST
विज्ञापन
UP News: Clashed in BSP leaders during meeting of board Meerut see photos
आपस में भिड़े बसपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

मेरठ जनपद में बसपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को मंडल कोआर्डिनेटर शमसुद्दीन राईन के सामने ही कई पार्टी नेताओं में हाथापाई और मारपीट हो गई। काफी हंगामे के बाद बैठक को बीच में ही स्थगित करना पड़ा। बसपा के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विकास रोहटा ने पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र जाटव पर मारपीट करने और रिवॉल्वर तानने का आरोप लगाया।



वहीं योगेंद्र ने इन आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने सतपाल पेपला, जिला अध्यक्ष मोहित जाटव समेत मंडल और प्रदेश के पदाधिकारियों को हटाने की मांग भी की। इस दौरान मंडल और उनके पक्ष के लोगों के साथ भी अभद्रता की गई।

UP News: Clashed in BSP leaders during meeting of board Meerut see photos
बसपा कार्यकर्ता भिड़े। - फोटो : amar ujala

यह मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंचा तो पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र जाटव, डॉ. सुभाष ढिंडाला और प्रबुद्ध जाटव को निष्कासित कर दिया गया। इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी शामिल रहने का आरोप है।

UP News: Clashed in BSP leaders during meeting of board Meerut see photos
आपस में भिड़े बसपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

शमसुद्दीन राईन इस बैठक में विधानसभा चुनाव में हुई हार पर मंथन कर रहे थे। इसी दौरान योगेंद्र जाटव, पूर्व पार्षद प्रमोद खंडोली, सुभाष प्रधान और प्रबुद्ध सहित अन्य पहुंचे। उन्होंने चुनाव में करारी हार के लिए जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। बसपा के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विकास रोहटा ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्ष भिड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Clashed in BSP leaders during meeting of board Meerut see photos
हंगामा करते बसपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

हाईकमान ने की है कार्रवाई : मोहित जाटव
जिला अध्यक्ष मोहित जाटव का कहना है कि योगेंद्र जाटव और उनके सहयोगी हर बार पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर विरोध जताते रहे हैं। कई बार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। अब भी हंगामा किया गया। मारपीट और रिवॉल्वर तानी गई। इस मामले की रिपोर्ट पर हाईकमान ने तीन का निष्कासन किया है।

विज्ञापन
UP News: Clashed in BSP leaders during meeting of board Meerut see photos
जमकर हंगामा। - फोटो : amar ujala

न मारपीट की और न ही पास में थी रिवॉल्वर : योगेंद्र जाटव
योगेंद्र जाटव का कहना है कि हमने किसी से मारपीट नहीं की और न ही उस समय उनके पास रिवॉल्वर थी। पार्टी के जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी पुराने कार्यकर्ताओं को बैठक की सूचना भी नहीं देते हैं। इन हालात में एक दिन बसपा कार्यालय पर ताला ही लग जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed