फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जंगला तोड़कर बैंक में घुसी महिला, नहीं टूटा स्ट्रांग रूम का ताला तो हथोड़े मारकर दीवार तोड़ने की कोशिश

Tue, 28 Dec 2021 07:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Dec 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
UP News: A woman attempted theft by breaking the lock in a branch of Punjab National Bank in Meerut
मेरठ के बैंक में चोरी का प्रयास। - फोटो : amar ujala

मेरठ में पुलिस चेकपोस्ट के पास ही स्थित पंजाब नेशनल बैंक की बांबे बाजार शाखा में एक महिला ने चोरी का प्रयास किया। महिला जंगला तोड़कर बैंक में घुसी। स्ट्रांग रूम का ताला नहीं टूटने पर हथोड़े मारकर दीवार तोड़ने की कोशिश की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 



घटना 25 दिसंबर को सुबह साढ़े सात बजे की है। दरअसल 25 को बैंक की क्रिसमस की छुट्टी थी, जबकि 26 दिसंबर को रविवार था। 27 दिसंबर की सुबह 10 बजे बैंक में सबसे पहले प्रबंधक राहुल राय निवासी सदर वेस्ट एंड रोड और स्वीपर सुनील निवासी तेजगढ़ी पहुंचे। लोन विभाग के ऑफिस में जंगले के सरिये टूटे पड़े थे और सामान बिखरा था। स्ट्रांग रूम की दीवार टूटी हुई थी। उन्होंने इसकी जानकारी वरिष्ठ बैंक प्रबंधक नंद गोपाल अग्रवाल को दी। सदर बाजार पुलिस को सूचना दी गई।

UP News: A woman attempted theft by breaking the lock in a branch of Punjab National Bank in Meerut
कैमरे में कैद हुई घटना। - फोटो : amar ujala

सीसीटीवी में घटनाक्रम देखा तो सामने आया कि जंगला तोड़कर महिला अंदर घुसी और टेबल पर खड़ी होकर नीचे उतरी। यहां से स्ट्रांग रूम में जाने की कोशिश की लेकिन ताला नहीं टूट सका।

UP News: A woman attempted theft by breaking the lock in a branch of Punjab National Bank in Meerut
बैंक में चोरी का प्रयास। - फोटो : amar ujala

इसके बाद हथौड़े मारकर दीवार कई जगह से तोड़ने की कोशिश की। चोरी नहीं कर पाने पर महिला टेबल पर चढ़ी और जंगले के रास्ते फरार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: A woman attempted theft by breaking the lock in a branch of Punjab National Bank in Meerut
महिला ने दीवार में बजाए हथोड़े। - फोटो : amar ujala

इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
UP News: A woman attempted theft by breaking the lock in a branch of Punjab National Bank in Meerut
मेरठ न्यूज। - फोटो : amar ujala

करोड़ों की चोरी होने से बची
पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक नंद गोपाल अग्रवाल ने इंस्पेक्टर सदर बाजार को बताया कि स्ट्रांग रूम में कैश और लॉकरों में जेवरात रखे थे। अगर महिला अंदर घुस जाती तो करोड़ों की चोरी हो जाती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed