पश्चिमी यूपी की 19 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। हालांकि घने कोहरे के कारण कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम रही लेकिन कुछ बूथों पर सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई है। मेरठ समेत वेस्ट की सभी 19 सीटों पर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज शाम छह बजे तक मतदान किया जाएगा। आगे तस्वीरों में देखें मतदान केंद्रों का हाल :-
2 of 9
UP Election 2022 Phase-1 Voting:
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में वोट डालने के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ौत विधानसभा के फतेहपुर पुट्ठी प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में सुबह ही लंबी लाइन लग गई। बिनौली के प्राथमिक विद्यालय में भी मतदाताओं की सुबह से ही लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई, जबकि दोघट में मशीन काम नहीं कर रही है। उधर, शामली के कांधला में कोहरे की वजह से अभी मतदाता नहीं पहुंचे है। वहीं मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र के सिकंदरपुर में मतदान शुरू हो गया है।
3 of 9
UP Election 2022 Phase-1 Voting
- फोटो : अमर उजाला
इस बार मतदान करने पहुंचे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत
आमतौर पर चुनावी शोर-शराबे से दूर रहने वाले भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत भी इस बार मतदान करने पहुंचेंगे। दोपहर दो बजे बुढ़ाना विधानसभा के सिसौली के डीएवी इंटर कॉलेज में परिवार के साथ वह मतदान करने के लिए पहुंचेंगे। इसके अलावा सदर सीट पर भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सुबह 11 बजे मतदान किया।

4 of 9
UP Election 2022 Phase-1 Voting शामली के वीवी इंटर कॉलेज में ईवीएम मशीन खराब। शुरू नहीं हुआ मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मशीनों में नमी होने के कारण कई स्थानों पर मतदान लेट शुरू हो सका। सभी जगहों पर मशीनों को ठीक करने का काम किया जा रहा है। अब ऐसे में मतदान प्रभावित होगा। वहीं शामली जनपद के वीवी इंटर कॉलेज में ईवीएम मशीन खराब। यहां पर भी अभी तक मतदान शुरू नहीं हो सका। शामली के कांधला थाना क्षेत्र के डूंडुखेड़ा गांव में गरीब मतदाताओं को डराने-धमकाने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया है। वहीं इस मामले पर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है। इसके बाद मामले में रालोद नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
5 of 9
UP Election 2022 Phase-1 Voting
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि लोकतंत्र के इस महापर्व में 26.25 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में 1172 मतदान केंद्रों पर 2962 बूथ बनाए गए हैं। बुधवार देर रात 2962 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। मेरठ में देर रात तक पोलिंग पार्टियों की बसों को रवाना किया गया।