उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार था। भाजपा ने मेरठ में इस बार तीन नए चेहरों पर दांव खेला है, जबकि चार पुराने नेताओं को ही प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा ने कैंट सीट से पूर्व विधायक अमित अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। शहर सीट से कमल दत्त शर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई है। सिवालखास विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक जितेंद्र सतवई का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह भाजपा ने मनिंदर पाल सिंह पर दांव खेला है। दक्षिण, हस्तिनापुर, सरधना और किठौर विधानसभा सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायकों पर विश्वास जताया है। वहीं टिकटों की घोषणा के बाद मेरठ में भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल है।
2 of 7
मनिंदरपाल सिंह
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मानाया। यही नहीं ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं।
3 of 7
दिनेश खटीक
- फोटो : amar ujala
हस्तिनापुर से सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक दोबारा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। सरधना से विधायक संगीत सोम को भाजपा ने तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है।
4 of 7
सत्यवीर त्यागी
- फोटो : amar ujala
दक्षिण से विधायक सोमेंद्र तोमर और किठौर से विधायक सत्यवीर त्यागी को भी पार्टी ने दोबारा प्रत्याशी घोषित किया है। इस बार पार्टी ने जिले में वैश्य, ब्राह्मण, जाट, गुर्जर, त्यागी, अनुसूचित जाति एवं ठाकुर वर्ग को टिकट देकर सोशल इंजीनियरिंग साधने की कोशिश की है।
5 of 7
अमित अग्रवाल
- फोटो : amar ujala
कैंट में टिकट की रेस जीते अमित अग्रवाल
कैंट विधानसभा सीट पर पार्टी में सर्वाधिक 20 के करीब दावेदार थे। लगातार चार बार से विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल की आयु 80 वर्ष से अधिक होने के कारण ये तय माना जा रहा था कि यहां कोई अन्य प्रत्याशी होगा।