उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। सरधना थाना इलाके के गांव नवाबगढ़ी में तांत्रिक असद ने गुरुवार को पड़ोस में रहने वाले उवैश (14) को घर से बुलाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव खाली पड़े जर्जर मकान में फेंक दिया। पुलिस जांच में जुटी तो खुलासा हुआ कि आरोपी असद ने तीन माह पूर्व गांव के ही रिहान (11) की भी अगवा कर हत्या की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रिहान के कपड़े और शव के अवशेष बरामद किए हैं। आरोपी ने तंत्र क्रिया के लिए दोनों मासूमों की हत्या की है।
2 of 12
नवाबगढ़ी में उवैस की हत्या के बाद विलाप करती महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता के पास आए पांच लाख की फिरौती का मैसेज
नवाबगढ़ी निवासी उवैश बृहस्पतिवार शाम की नमाज पढ़ने के लिए गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। उवैश के मोबाइल से पिता शकील के पास पांच लाख की फिरौती का मेसेज आए।
3 of 12
उवैस का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ देर बाद आरोपी ने नंबर बदलकर रुपये ट्रांसफर करने के लिए क्यूआर कोड भेजा। उवैश के पिता ने पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सर्विलांस टीम के मदद से शनिवार को नई बस्ती के एक जर्जर मकान पर पहुंची तो वहां उवैश का शव मिला।
4 of 12
रिहान का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिहान की हत्या कर शव खेत में दबाना कबूला
पुलिस ने आरोपी असद को गिरफ्तार कर पूछताछ की। असद ने उवैश और तीन माह पूर्व लापता हुए रिहान की हत्या कर शव खेत में दबाना स्वीकार किया। आरोपी के घर से रिहान के कपड़े भी बरामद हुए।
5 of 12
नवाबगढ़ी में रिहान के अवशेष बरामद करने के लिए खुदाई कराई गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने शव के कुछ अवशेष आरोपी के बताए खेत से बरामद किए। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी और उसके पिता इकरामुद्दीन और भाई जुबैर से पूछताछ की जा रही है।