पति की लंबी उम्र के लिए पहले दिन में करवाचौथ का व्रत रखा और फिर शाम में पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। लेकिन पति को क्या पता था कि यह रात उसके लिए आखिरी रात होगी। पत्नी, बेटे और नौकर ने साजिश के तहत सुंदरपाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुंदरपाल भाजपा का कार्यकर्ता था। इस मामले में पुलिस ने पत्नी, बेटे और नौकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आगे देखिए कुछ तस्वीरें:-
मर्डर: लंबी उम्र नहीं करवाचौथ पर पति की आखिरी रात... जानें क्यों कातिल बनी पत्नी, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये है पूरा मामला
शनिवार को कविता ने पति सुंदरपाल की सलामती के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। शाम को व्रत भी सुंदर के हाथ से पानी पीकर खोला। पति के पैर भी छुए। रात में पति सोया तो उसकी हत्या कर दी। यह बात कविता ने प्रेसवार्ता में पुलिस अधिकारियों के सामने कहीं। हत्या के बाद कविता ने खूब ड्रामा करते हुए कहा कि नौकर ने उसका सुहाग उजाड़ा है। हत्या नौकर ने की। इसको लेकर प्रेसवार्ता में भी कविता ने खूब ड्रामा किया।
मेरठ के मछरी गांव में भाजपा कार्यकर्ता और किसान सुंदरपाल सैनी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोप में सुंदर की पत्नी, बेटे और नौकर को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी के अनुसार हत्यारोपियों की मानें तो सात साल पहले बेटी की जान लेने वाला सुंदर अब बेटे को मारना चाहता था। शराब पीकर पत्नी और बेटे की पिटाई करता था।
यह हुई थी घटना
एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ दौराला पंकज सिंह ने बताया कि हत्या में सुंदरपाल की पत्नी कविता, बेटे कुलदीप व नौकर शादरी निवासी दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है। कुलदीप ने सुंदरपाल पर सोते समय सिर पर गंड़ासे से प्रहार किया था। कविता व नौकर शादरी भी हत्या में शामिल थे। पूछताछ में तीनों ने वारदात करना कबूल किया। हत्या में प्रयुक्त गंड़ासा बरामद कर लिया गया।
हत्यारोपी कविता ने दावा किया कि सात साल पहले उसकी 12 साल की बेटी निक्की की सुंदरपाल ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। वह धमकी देता था कि अगर किसी को बताया तो बेटे कुलदीप को भी मार देगा। वह बेटे के युवा होने का इंतजार कर रही थी। कविता और कुलदीप ने मिलकर सुंदरपाल को मारने की प्लानिंग बना ली थी। घटना वाले दिन भी सुंदरपाल ने मारने की धमकी दी थी।