फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बेटी की एक आंख भी निकाली...बाप ने की पार कीं दरिंदगी की हदें; मां और दो बेटियों के कत्ल और गाड़ने की कहानी

Wed, 17 Dec 2025 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Dec 2025 12:29 PM IST
सार

यूपी के शामली जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। शामली के गांव गढ़ी दौलत में दस दिसंबर की रात एक शख्स ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। इसके बाद शवों को घर के आंगन में दबा दिए। पत्नी बिना बुर्के में मायके गई थी। आरोपी ने इससे खफा होकर मार डाला।
 

विज्ञापन
UP Crime News Father Killed Wife and Two Daughter Buries Body in Shamli News in Hindi
shamli murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली के कांधला में पत्नी ताहिरा बिना बुर्के के मायके चली गई तो पति फारूख ने रात में उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। मां की हत्या करते दो बेटियों ने देख लिया तो उन्हें भी मार डाला। इसके बाद तीनों के शव को घर में ही दबा दिया। 10 दिसंबर की रात गांव गढ़ी दौलत में हुई इस खौफनाक वारदात का खुलासा मंगलवार को हुआ। आरोपी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने खोदाई कराई तो तीनों के शव बरामद हुए।


पुलिस ने बताया कि गांव गढ़ी दौलत निवासी फारुख शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करता है। वह अपने पिता दाउद व मां असगरी से अलग दूसरे घर में रहता है। उसके साथ पत्नी ताहिरा (32) व पांच बच्चे रहते थे। उसकी सबसे बड़ी बेटी आफरीन (14), आसमीन (10), सहरीन (7), पुत्र बिलाल (9) व अरशद (5) हैं। उसकी अपने माता पिता से बोलचाल नहीं थी।
 
UP Crime News Father Killed Wife and Two Daughter Buries Body in Shamli News in Hindi
गांव गढ़ी दौलत में गड्ढे की खोदाई करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब छह दिन से फारूख की पत्नी व दो बेटियां आफरीन व सहरीन घर से लापता चल रहे थे। इस पर फारूख के पिता दाउद को शक हुआ। दाउद ने फारूख से उसकी पत्नी व बच्चों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उन्हें शामली में किराये के मकान में रखा है। 
UP Crime News Father Killed Wife and Two Daughter Buries Body in Shamli News in Hindi
मृतका ताहिरा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दाउद ने मंगलवार की शाम पुलिस को इसकी जानकारी दी। दाउद ने पुलिस से अपने बेटे पर तीनों की हत्या करने का शक जताया। इसके बाद पुलिस ने फारूख को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News Father Killed Wife and Two Daughter Buries Body in Shamli News in Hindi
आरोपी फारूख - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में फारूख ने बताया कि एक माह पूर्व फारुख और उसकी पत्नी ताहिरा की रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई थी। पत्नी ने आरोप लगाया था कि पति बच्चों और उसे खर्च के लिए रुपये नहीं देता है। 
 
विज्ञापन
UP Crime News Father Killed Wife and Two Daughter Buries Body in Shamli News in Hindi
गढ़ीदौलत में हंगामा करते मायके पक्ष के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस पर वह झगड़ा कर अपने मायके मुजफ्फरनगर के नारा गांव में बिना बुर्का लगाए ही चली गई थी। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने शादी के बाद से ही पत्नी को पर्दे में रखा था। कभी भी वह बिना बुर्का लगाए घर से बाहर नहीं निकली थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed