यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म होते ही परीक्षार्थी खुशी से झूम उठे। उन्होंने होली खेली। एक-दूसरे को रंग लगाए। छात्राओं ने भी खूब मस्ती की।
आगे देखें स्टूडेंट्स की इस मस्ती की खास तस्वीरें: -
इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का अब पढ़ाई के लिए विद्यालय में फिर से मिलना होगा, इसलिए वे इस पल को यादगार बनाना चाह रहे थे और इससे बेहतर मौका उन्हें शायद ही मिलता।
छात्र व छात्राओं ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर मुबारकबाद दी। अमर उजाला की टीम ने जब मेरठ के आरजी कॉलेज का रुख किया तो नजारा कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
जैसे ही परीक्षा संपन्न हुई छात्राओं ने राहत की सांस ली। पेपर कैसे हुए हैं इसके जवाब में परीक्षार्थियों का कहना है कि पेपर बहुत अच्छे हुए हैं, लेकिन परीक्षा के दौरान एक तरह का तनाव तो रहता ही है, वह अब खत्म हो गया है। अब रिजल्ट का इंतजार रहेगा।
यूपी बोर्ड का आखिरी पेपर था, पेपर अच्छा गया लेकिन होली की मस्ती में साथ नहीं हो पाएंगे। सो इससे बेहतर दिन भला क्या मिल सकता है।