बर्ड फ्लू को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासन सर्तक हो गया है। वहीं वन विभाग ने प्रवासी पक्षियों की निगरानी शुरू कर दी है। अगर कोई प्रवासी या देशी पक्षी नदी किनारे मरा हुआ मिलता है तो उसके शव की जांच कराई जाएगी। पोल्ट्री फार्म मालिकों को भी चौकस कर दिया गया है। इसके लिए विभाग ने कर्मचारियों को मुस्तैद कर दिया है।
2 of 7
प्रवासी पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हैदरपुर वेटलैंड में सर्दी के मौसम में नदियों के किनारे देशी, विदेशी प्रजातियों के पक्षी आकर डेरा जमाते हैं। गंगा किनारे पक्षियों की भरमार होती है। साइबेरिया, मंगोलिया, रशिया से भी आते हैं। वेटलैंड में 20 हजार से ज्यादा देशी, विदेशी पक्षी आकर डेरा जमा चुके हैं। पक्षियों को देखने के लिए जिलेवासी भी नदियों किनारे आते रहते हैं।
3 of 7
birds, प्रवासी पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बिजनौर जिले में पोल्ट्री फार्म का काम भी बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। मुर्गी पालन का काम कुछ लोग बड़े स्तर पर कर रहे हैं। केरल से लेकर केरल, गुजरात आदि कई राज्यों में बर्ड फ्लू के कारण पक्षियों के मरने के मामले सामने आ रहे हैं। जो इंसानों को भी अपनी चपेट में ले सकता है। देश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। वन विभाग ने कर्मचारियों को नदी किनारे पक्षियों पर नजर रखने को कहा है।
अगर कहीं पक्षी मरे मिलते हैं तो तुरंत उनका पोस्टमार्टम कराकर मरने के कारणों का पता कराया जाएगा। इसके अलावा जो लोग पोल्ट्री फार्म चलाते हैं उन्हें भी बर्ड फ्लू देश में आने के बारे में बता दिया गया है। पक्षियों में कोई बीमारी आने पर तुरंत पशुपालन विभाग को सूचित करने को कहा गया है।
4 of 7
birds, प्रवासी पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
पक्षियों पर रखी जा रही नजर
डीएफओ डा.एम सेम्मारन के अनुसार टीम से पक्षियों पर नजर रखने को कहा गया है। टीम को चौकस कर दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.भूपेंद्र सिंह के अनुसार पोल्ट्री फार्म वालों को सचेत किया गया है। विभाग के कर्मचारी सतर्क हैं।
5 of 7
हस्तिनापुर वेटलैंड में विदेशी पक्षी आए
- फोटो : अमर उजाला
हैदरपुर वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों की निगरानी शुरू
बर्ड फ्लू को लेकर गंगा बैराज स्थित हैदरपुर वेटलैंड पर आ रहे प्रवासी पक्षियों की निगरानी के लिए टीम गठित की गई है। गंगा बैराज के निकट स्थित हैदरपुर वेटलैंड इन दिनों प्रवासी पक्षियों से गुलजार है।
वेटलैंड में 50 से ज्यादा विदेशी प्रजातियों के हजारों पक्षी इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए वन विभाग के कर्मचारी भी एक्टिव हो गए हैं। हैदरपुर वेटलैंड पर एक टीम गठित की गई है जो पक्षियों की लगातार निगरानी कर रही है।