फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मांतरण का बड़ा खेल: दो और नामजद, अब तक 11 लोगों पर एफआईआर आठ को जेल भेजा, ताबड़तोड़ दबिश जारी

Mon, 31 Oct 2022 12:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Oct 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
Two more nominated in conversion case Meerut, FIR against 11 people eight sent to jail, raid continues
धर्मांतरण का मामला - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मंगतपुरम में 400 लोगों का धर्मांतरण कराने की साजिश में रविवार को पांच आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। तीन महिलाएं शनिवार को जेल गई थीं। मंगतपुरम निवासी छबीली उर्फ शिवा की भी पुलिस को तलाश है। जांच के बाद पुलिस ने रेलवे रोड निवासी अनिल पास्टर व दिल्ली निवासी महेश पास्टर को भी नामजद किया है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दिल्ली में दबिश दे रही है। खुफिया एजेंसियां लगातार क्षेत्र में जांच पड़ताल करने पहुंच रही हैं।



आरोप है कि दिल्ली के महेश पास्टर ने लॉकडाउन के दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों की आर्थिक मदद और खाने की व्यवस्था कराई। इसके बाद 400 लोगों का धर्म परिवर्तन करा दिया गया। अब दीपावली पर पूजा करने से रोका और घर में लगे देवी-देवताओं के पोस्टर हटाने को कहा गया। वहीं मामले का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया। एसएसपी के निर्देश पर ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
Two more nominated in conversion case Meerut, FIR against 11 people eight sent to jail, raid continues
थाने पर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि अनिल पास्टर और महेश पास्टर इस पूरे प्रकरण के मुख्य साजिशकर्ता हैं। अनिल पास्टर का गुरु महेश पास्टर है। इन्होंने धर्मांतरण की पूरी प्लानिंग की थी। चार सौ लोगों के धर्मांतरण के लिए फंडिंग भी की गई।
 

महेश पास्टर की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में दबिश दी गई, लेकिन अनिल, महेश का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने मंगतपुरम जाकर जांच-पड़ताल की। उन्होंने कहा कि जो साक्ष्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ इंटेलीजेंस ने गोपनीय रिपोर्ट शासन को भेज दी है। खुफिया एजेंसियों ने भी केंद्र सरकार को इस मामले की रिपोर्ट भेजी है।

Two more nominated in conversion case Meerut, FIR against 11 people eight sent to jail, raid continues
धर्मांतरण का मामला - फोटो : अमर उजाला

रविवार को ये जेल गए
1. अनिल पुत्र सरदार निवासी मवई, जिला फैजाबाद। 
2. बिनवा उर्फ बेनू पुत्र ललवा उर्फ ललऊ निवासी न्योरा, फैजाबाद।  
3. सरदार पुत्र ठेको उर्फ छोटेलाल निवासी न्योरा, फैजाबाद। 
4. निक्कू पुत्र सियाराम निवासी ग्राम भौरा जनपद फैजाबाद।
5. बसन्त पुत्र सरदार निवासी ग्राम भौरा जनपद फैजाबाद। 
 नोट: ये सभी इन दिनों मेरठ के मंगतपुरम की झुग्गियों में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two more nominated in conversion case Meerut, FIR against 11 people eight sent to jail, raid continues
महिलाएं। - फोटो : amar ujala

शनिवार को ये तीन महिलाएं गई थीं जेल
1. तितली उर्फ सुनीता पत्नी सरदार निवासी मंगतपुरम।
2. रीना पत्नी निक्कू निवासी मंगतपुरम।
3. प्रेमा पत्नी ननकी निवासी मंगतपुरम।

विज्ञापन
Two more nominated in conversion case Meerut, FIR against 11 people eight sent to jail, raid continues
धर्मातरण के विरोध में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

 ये तीन हाथ नहीं आए
1. अनिल पास्टर निवासी भटीपुरा रेलवे रोड। 
2. महेश पास्टर यानि अनिल पास्टर का गुरु, निवासी दिल्ली।  
3-छबीली उर्फ शिवा निवासी मंगतपुरम ब्रह्मपुरी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed